पुलिस पूछताछ में राजा ने बताया कि बीते 21 सितंबर की रात विशाल ने नशे में अपनी बहन विशाखा के साथ मारपीट की थी। विशाल ने विशाखा के हाथ-पैर बांध कर उसके साथ मारपीट की और उसे मौत के घाट उतारा..
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Borther Killed his Sister in Dehradun Update
देहरादून: देहरादून के चाय बागान इलाके में मिली युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात में मृतका का अपना बड़ा भाई ही मुख्य आरोपी निकला। पुलिस ने भाई के साथी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपी भाई विशाल अभी फरार है।
Borther Killed his Sister in Dehradun Update
जानकारी के अनुसार बीते 22 सितंबर को देहरादून के बसंत विहार थाना क्षेत्र के चाय बागान इलाके में 20 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ था। शव को सफेद रंग के कट्टे में बंद करके झाड़ियों में फेंका गया था। शव की पहचान प्रेमनगर की निवासी विशाखा के रूप में हुई, जो पॉलिटेक्निक की छात्रा थी। पुलिस जांच में पता चला कि मृतका का बड़ा भाई विशाल नशे का आदी है। विशाखा की मां अस्पताल में ऑपरेशन के लिए भर्ती है और पिता लकवाग्रस्त होकर बिस्तर पर हैं। ऐसे में घर की जिम्मेदारी विशाखा के कंधों पर थी। बड़े भाई की नशे की आदत के चलते दोनों भाई-बहन के बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस ने इस मामले में (जो विशाल का किरायेदार और दोस्त राजा को गिरफ्तार किया है।
हाथ-पैर बांध कर की मारपीट
पुलिस पूछताछ में राजा ने बताया कि बीते 21 सितंबर की रात विशाल ने नशे में अपनी बहन विशाखा के साथ मारपीट की थी। विशाल ने विशाखा के हाथ-पैर बांध कर उसके साथ मारपीट की। राजा ने बताया जब विशाल ने उसको कमरे में बुलाया, उस वक्त विशाखा मृत अवस्था में फर्श पर पड़ी थी। जिसके बाद विशाल ने उससे विशाखा के शव को ठिकाने लगाने को कहा, फिर दोनों ने मिलकर शव को सफ़ेद कट्टे में डाला और बाइक पर ले जाकर टी स्टेट के जंगल में फेंक दिया।
हत्या के बाद विशाल ने मां को किया था कॉल
विशाखा की मां ने पहले ही पुलिस को अपने बेटे पर शक जताया था। उनका कहना था कि 22 सितंबर की सुबह उन्हें अस्पताल में रहते हुए विशाल ने फोन पर बताया कि “बहन कहीं चली गई है, किसी को बताना मत।” उसके कुछ घंटे बाद ही विशाखा का शव जंगल से बरामद हुआ। इस वारदात की पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से भी हुई, जिसमें 21 सितंबर की देर रात विशाल और राजा बाइक पर एक सफेद कट्टा ले जाते हुए दिखाई दिए। इस घटना के बाद से मुख्य आरोपी विशाल फ़रार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी और पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।
आरोपी विशाल की तलाश
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हो गया है कि विशाल की नशे की लत और पारिवारिक विवाद इस हत्याकांड के मुख्य कारण हैं। उन्होंने बताया पुलिस टीम आरोपी विशाल की तलाश कर रही हैं, उसकी गिरफ्तारी के बाद इस मामले की पूरी कड़ी स्पष्ट हो जाएगी।