एशिया कप: 41 साल बाद फाइनल में भिड़ेंगे भारत-पाक, देहरादून में खुफिया पुलिस की चप्पे-चप्पे पर नजर

देहरादून निवासी आज रविवार 28 सितम्बर को होने वाले मैच को भारत की हैट्रिक जीत मानकर पहले ही तैयारियां कर चुके हैं। शहर के कई होटल, रेस्टोरेंट और क्रिकेट अकादमियों में बड़ी स्क्रीन पर मैच देखने की व्यवस्था की गई है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Asia Cup final: India-Pakistan in Asia Cup final after 41 years
Image: India-Pakistan in Asia Cup final after 41 years

देहरादून: भारत ने एशिया कप में पाकिस्तान को हराकर लगातार दो जीत दर्ज की हैं। इसके बाद आज होने वाले भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबले को लेकर राजधानी दून के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह चरम पर है। 41 साल बाद एशिया कप के फाइनल में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी।

India-Pakistan in Asia Cup final after 41 years

देहरादून निवासी आज रविवार 28 सितम्बर को होने वाले मैच को भारत की हैट्रिक जीत मानकर पहले ही तैयारियां कर चुके हैं। शहर के कई होटल, रेस्टोरेंट और क्रिकेट अकादमियों में बड़ी स्क्रीन पर मैच देखने की व्यवस्था की गई है। प्रशंसकों का कहना है कि भारत का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रहा है, इसलिए उम्मीद है कि इस बार भी टीम इंडिया जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा करेगी। कई क्रिकेट प्रेमियों ने मैच के बाद आतिशबाज़ी और मिष्ठान वितरण की योजना बनाई है। अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी समेत विभिन्न स्थानों पर ऑडिटोरियम और हॉल में भी लाइव टेलीकास्ट होगा।

मैच को लेकर उत्साहित फैंस

फैंस का कहना है कि ओपनर बल्लेबाज व उपकप्तान शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा इस मैच में धुआंधार पारी खेलेंगे। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव, विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन को लेकर भी दर्शकों में गहरी उम्मीदें हैं। गेंदबाज़ी विभाग में स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह और स्पिनर कुलदीप यादव को लेकर देहरादून निवासी खासे आश्वस्त हैं। उनका मानना है कि यही खिलाड़ी मैच का पासा पलट सकते हैं। भारत-पाक मैच के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। संवेदनशील क्षेत्रों में खुफिया विभाग को अलर्ट पर रखा गया है।

पीएसी बल की तैनाती

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से मिश्रित आबादी वाले इलाकों में खुफिया पुलिस लगातार अपडेट ले रही है। इसके अलावा घंटाघर और राजपुर रोड जैसे प्रमुख इलाकों में, जहां मैच के बाद बड़ी संख्या में भीड़ जुटती है, वहां पीएसी बल की तैनाती की जाएगी।