Uttarakhand Weather: आज इन 11 जिलों में गरज–चमक के साथ बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तराखंड के 11 जिलों में गरज–चमक के साथ बारिश होने की संभावना है..
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 2 October 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 2 October 2025

देहरादून: मौसम विभाग के अनुसार आज दशहरे के दिन राजधानी देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में गरज–चमक और बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कुछ स्थानों पर बारिश का दौर तीव्र से अति तीव्र भी हो सकता है। इसके लिए मौसम विभाग ने ११ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather Update 2 October 2025

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। बीते करीब दो हफ्तों से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ था। लेकिन अब फिर से आसमान में बादल मंडरा रहे हैं और प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हल्की–फुल्की बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, भले ही प्रदेश से मानसून की औपचारिक विदाई हो चुकी है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते बारिश और गर्जन का सिलसिला जारी है। मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान है कि आज यानी 2 अक्टूबर (दशहरा) के दिन राजधानी देहरादून समेत कई जिलों में गरज–चमक और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर बारिश का दौर तीव्र से अति तीव्र भी हो सकता है।

मौसम का पूर्वानुमान

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज गुरूवार 2 अक्टूबर को उत्तराखंड के 11 जिलों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, उधम सिंह नगर, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और टिहरी गढ़वाल जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके अलावा टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। वहीं, बाकी जिलों में कहीं–कहीं बहुत हल्की बारिश हो सकती है। खासकर पहाड़ी इलाकों में बिजली गिरने की आशंका बनी हुई है। देहरादून में आज आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज–चमक देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि आज देहरादून का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

तापमान की स्थिति

बीते बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि पंतनगर का अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस था। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।