उत्तराखंड: 15 वर्षीय किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, मिठाई लेकर अस्पताल पहुंचा युवक गिरफ्तार

जनपद नैनीताल में 15 वर्षीय किशोरी ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना के बाद एक युवक अस्पताल पहुंचा और मिठाई बाँटने लगा..
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Minor gives birth to child: 15-year-old girl gives birth to child in Nainital
Image: 15-year-old girl gives birth to child in Nainital

नैनीताल: यहां मल्लीताल क्षेत्र की एक 15 वर्षीय किशोरी ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना ने समाज में सुरक्षा और जागरूकता को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

15-year-old girl gives birth to child in Nainital

जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे नैनीताल ज़िले की मल्लीताल क्षेत्र की निवासी 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी को अचानक पेट में तेज़ दर्द उठा। परिजनों ने तत्काल उसे बी.डी. पांडे अस्पताल, नैनीताल में भर्ती कराया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि किशोरी नौ महीने की गर्भवती है। यह जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। इसी बीच किशोरी ने अस्पताल में सामान्य प्रसव के माध्यम से बच्चे को जन्म दिया। घटना की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया, वहीं किशोरी के परिवार पर दुख और सदमे का पहाड़ टूट पड़ा।

अस्पताल पहुंचकर मिठाई बांटने लगा युवक

घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद आरोपी युवक सूरज अस्पताल पहुंचा और मिठाई बांटने लगा। उसकी यह हरकत देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को वहीं से हिरासत में ले लिया। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सूरज अल्मोड़ा ज़िले के शीतलाखेत क्षेत्र का रहने वाला है। करीब तीन साल पहले वह काम की तलाश में नैनीताल आया था और एक रेस्टोरेंट में काम करता था। लगभग दो साल पहले उसकी पहचान फेसबुक के ज़रिए किशोरी से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और सूरज ने किशोरी को अपने जाल में फंसा लिया। इस दौरान आरोपी ने किशोरी का यौन शोषण किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। परिवार को इस बात की भनक तक नहीं लगी।

निगरानी में हैं किशोरी और नवजात

पुलिस जांच में पता लगा कि नाबालिग किशोरी कक्षा नौवीं की छात्रा है। उसके पिता एक होटल में काम करते हैं, जबकि मां घरों में घरेलू कामकाज करती हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य है। फिलहाल किशोरी और नवजात दोनों को अस्पताल में निगरानी में रखा गया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और किशोरी के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए सख़्त कार्रवाई की मांग की है।