केदारनाथ में इस सीजन की पहली बर्फबारी, झूमने लगे श्रद्धालु.. धाम में लौटी रौनक

दिनभर हल्की बारिश के बीच सोमवार को केदारनाथ धाम में बर्फ़बारी हुई। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों बारिश के कारण प्रदेश में ठंड बढ़ गई है..
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
snowfall in Kedarnath Dham: This season first snowfall in Kedarnath Dham
Image: This season first snowfall in Kedarnath Dham

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई जिसे देख कर श्रद्धालुओं का चेहरा खिल उठा। दिनभर हल्की बारिश के बीच सोमवार को बर्फ़बारी हुई। केदारनाथ धाम के साथ हेमकुंड साहिब में चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं।

This season first snowfall in Kedarnath Dham

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। केदारनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में इस सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई, जिससे धामों की चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं। बर्फबारी के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह के साथ-साथ ठंड भी बढ़ गई है। इसी तरह, यमुनोत्री धाम और यमुना घाटी क्षेत्र में भी मौसम ने करवट ली है। धाम के आसपास की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश की बूंदाबांदी से तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते कुछ दिनों से मौसम सुहावना था, लेकिन सोमवार सुबह से ठंडी हवाओं और बारिश ने सर्दियों की दस्तक का एहसास करा दिया।

तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

मौसम विभाग ने 8 अक्टूबर तक राज्य के आठ जिलों देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, टिहरी और हरिद्वार में तेज बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। इन जिलों के कुछ हिस्सों के लिए विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है। वहीं, अन्य पांच जिलों में बारिश और तेज हवाओं के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में 8 अक्टूबर तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: