उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। दीपावली से पहले दो लाख से अधिक कर्मचारियों को बोनस और महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी मिलेगा..
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Employees to Get Salary and Diwali Bonus
देहरादून: उत्तराखंड सरकार अपने कर्मचारियों को दीपावली के शुभ अवसर पर बड़ा उपहार देने जा रही है। करीब दो लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाले बोनस और महंगाई भते (डीए) में बढ़ोतरी होगी। वित्त विभाग ने मुख्यमंत्री धामी को प्रस्ताव भेज दिया है, उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी।
Uttarakhand Employees to Get Salary and Diwali Bonus
आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने हाल ही में अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि की थी। इसी क्रम में अब उत्तराखंड सरकार भी अपने कर्मचारियों का डीए तीन प्रतिशत बढ़ाने की तैयारी कर रही है। सरकार द्वारा कर्मचारियों मिलने वाले महंगाई भत्ते को 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत करने की तैयारी कर रही है। वित्त विभाग के अनुसार, यह वृद्धि चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी। सबसे पहले इसका लाभ सातवें वेतनमान के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों को दिया जाएगा।
किन कर्मचारियों को मिलेगा बोनस?
सरकार की ओर से दीपावली के मौके पर 4800 ग्रेड वेतन तक के कर्मचारियों को तदर्थ बोनस (Ad-hoc Bonus) दिया जाएगा। इस बोनस की अधिकतम सीमा 7000 रुपये तय की गई है, जिसके आधार पर 30 दिनों का बोनस 6908 रुपये दिया जाएगा। यह राशि दीपावली से पहले जारी किए जाने की संभावना है। बोनस का लाभ उन सभी कर्मचारियों को मिलेगा जो 31 मार्च 2025 तक सेवा में हैं और जिन्होंने कम से कम छह महीने की सतत सेवा पूरी की है। जिन कर्मचारियों की सेवा छह महीने से एक वर्ष के बीच है, उन्हें सेवा अनुपात के आधार पर बोनस मिलेगा। वहीं, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी, जिन्होंने पिछले तीन वर्षों में हर वर्ष कम से कम 240 दिन कार्य किया है, उन्हें 1184 रुपये बोनस प्रदान किया जाएगा।
सीएम धामी को भेजा गया प्रस्ताव
सूत्रों के अनुसार, वित्त विभाग की ओर से बोनस और डीए वृद्धि से संबंधित पूरी पत्रावली तैयार कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेज दी गई है। उम्मीद है कि अब जल्द सीएम धामी भी इस प्रस्ताव को दीपावली से पहले मंजूरी दे देंगे। मुख्यमंत्री की ओर से स्वीकृति मिलते ही लाखों कर्मचारियों को बढ़ोतरी के साथ बोनस और महंगाई भता मिल जाएगा।