देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कैबिनेट बैठक में 8 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में देहरादून स्थित सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हुई. बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा के बाद कई संशोधन और नीतिगत निर्णयों को मंजूरी दी गई। इनमें राज्य कर्मचारियों की पदोन्नति, महिला एवं बाल विकास विभाग में बदलाव, स्वास्थ्य कर्मियों के स्थानांतरण नियम, और समान नागरिक संहिता (UCC) से जुड़े प्रस्ताव शामिल रहे।