Uttarakhand Weather Update: आज फिर करवट ले सकता है मौसम, इन 5 जिलों में बारिश के आसार

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज बृहस्पतिवार 16 अक्टूबर को उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश होने की संभावना है। वहीं बाकी जिलों में आज भी मौसम शुष्क बना रहेगा..
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 16 October 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 16 October 2025

देहरादून: उत्तराखंड में बीते क़ई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। इन दिनों पहाड़ों में ठंडी हवाएं चलने के कारण ठंड बढ़ रही है। वहीं मैदानी इलाकों में भीगुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। कई दिन तक मौसम शुष्क रहने के बाद आज प्रदेश में फिर से मौसम करवट ले सकता है, मौसम विभाग ने आज 5 जिलों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।

Uttarakhand Weather Update 16 October 2025

उत्तराखंड में काफी दिनों से पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम शुष्क होने के बावजूद भी तापमान में धीरे-धीरे कमी दर्ज की जा रही है। प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में ठंडी हवा चलने के कारण सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। वहीं देहरादून में दोपहर में चटक धूप खिलने से गर्मी का एहसास हो रहा है, लेकिन सुबह शाम बादल मंडराने और हवा चलने से गुलाबी ठंड भी महसूस की जा रही है। प्रदेश में मौसम साफ होते ही चारधाम यात्रा ने भी रफ्तार पकड़ ली है, हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं। इस साल केदारनाथ धाम का दर्शन करने वाले देश विदेश के श्रद्धालुओं ने 17 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। देहरादून के तापमान में बीते दो दिनों में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार आज कई दिनों बाद प्रदेश के पहाड़ी जिलों में बारिश होने का अनुमान है। आज पहाड़ी जिलों में बारिश होने से राज्यभर के तापमान में गिरावट आ सकती है।

मौसम का पूर्वानुमान

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज बृहस्पतिवार 16 अक्टूबर को उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश होने की संभावना है। जिनमें प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले शामिल हैं। इस पांचों जिलों में आज कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं इसके अलावा बाकी जिलों में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राजधानि देहरादून में आज आसमान मुख्यतः साफ़ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। आज देहरादून का अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहने का अनुमान है।

तापमान की स्थिति

बीते बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।