देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने शिक्षा विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए चार वरिष्ठ अधिकारियों को अपर शिक्षा निदेशक (Additional Director of Education) पद पर पदोन्नत कर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा “वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दिए जाने से विभागीय कार्यों में न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि कार्य की गति भी तेज होगी। यह पदोन्नति उनके वर्षों के अनुभव और कार्यकुशलता का सम्मान है।” लंबे समय से लटकी पदोन्नतियों को मंजूरी मिलने से शिक्षा विभाग में संतोष और स्थिरता आएगी।
शिक्षा सचिव रविनाथ रामन द्वारा जारी आदेश में सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे तुरंत अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करें और कार्यभार ग्रहण प्रमाणपत्र शासन को उपलब्ध कराएं।