Uttarakhand Bill Lao Inam Pao का मेगा लकी ड्रॉ, 1888 विजेताओं को कार- मोटरसाइकिल-लैपटॉप की सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित समारोह में राज्य कर विभाग, उत्तराखंड द्वारा संचालित “बिल लाओ, इनाम पाओ” योजना के अंतर्गत मेगा लकी ड्रॉ निकाला। इस कार्यक्रम में कुल 1888 विजेताओं को कीमती इनाम मिले।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Bill Lao Inam Pao: 1888 winners in mega lucky draw of Bill Lao Inam Pao
Image: 1888 winners in mega lucky draw of Bill Lao Inam Pao

देहरादून: उत्तराखंड राज्य के गठन को आगामी 9 नवम्बर को 25 वर्ष पूरे होने वाले हैं। इस खास मौके पर प्रदेश सरकार पूरे साल को “राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष” के रूप में मना रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह का शुभारंभ किया।

1888 winners in mega lucky draw of Bill Lao Inam Pao

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में आयोजित समारोह में राज्य कर विभाग, उत्तराखंड द्वारा संचालित “बिल लाओ, इनाम पाओ” योजना के अंतर्गत मेगा लकी ड्रॉ निकाला। इस कार्यक्रम में कुल 1888 विजेताओं को चुना गया। इनमें नैनीताल जिले की सोनिया और टिहरी जिले के जसपाल रावत प्रथम विजेता रहे, जिन्होंने एकएक इलेक्ट्रिक कार जीती। सीएम धामी ने कार्यक्रम के दौरान दोनों प्रथम पुरस्कार विजेताओं से फ़ोन पर बात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “बिल लाओ, इनाम पाओ” योजना को प्रदेश में निरंतर जारी रखा जाएगा क्योंकि इस नवाचार ने राज्य के राजस्व संग्रहण में नई चेतना और ऊर्जा भरी है।

जनभागीदारी को सीधे कर प्रणाली से जोड़ने का उद्देश्य

सीएम धामी ने बताया कि साल 2022 में शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य जनभागीदारी को सीधे कर प्रणाली से जोड़ना है। अब तक इस योजना के अंतर्गत 6 लाख 50 हजार बिलों की जानकारी अपलोड की गई है, जिनके माध्यम से लगभग 263 करोड़ रुपये के लेनदेन दर्ज हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल से राज्य के व्यापारी वर्ग में कर अनुपालन की संस्कृति को बढ़ावा मिला है और राजस्व प्राप्ति में लगातार वृद्धि हो रही है। यह योजना अब उपभोक्ता जागरूकता के साथ-साथ साझा जिम्मेदारी का प्रतीक बन चुकी है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि हर खरीदारी पर बिल अवश्य मांगें, जिससे लेनदेन पारदर्शी बने और राज्य के विकास में सभी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

विजेताओं को मिले कीमती इनाम

मेगा लकी ड्रॉ कार्यक्रम के दौरान घोषित परिणामों में, 2 प्रथम विजेताओं को इलेक्ट्रिक कार, 16 विजेताओं को कार, 20 विजेताओं को ई-स्कूटर, 50 विजेताओं को मोटरसाइकिल, 100 विजेताओं को लैपटॉप, 200 विजेताओं को स्मार्ट टीवी, 500 विजेताओं को टैबलेट, और 1000 विजेताओं को माइक्रोवेव सहित अन्य पुरस्कार दिए गए। आपको बता दें कि सितंबर 2024 में इस योजना का अंतिम मासिक लकी ड्रॉ आयोजित किया गया था। इसके बाद दीपावली के अवसर पर मेगा लकी ड्रॉ होना था, लेकिन वह संभव नहीं हो सका। इसलिए अब 31 अक्टूबर 2025 को इस मेगा ड्रॉ का आयोजन किया गया।

आप भी ऐसे जीतें इनाम

राज्य सरकार चाहती है कि हर उपभोक्ता खरीदारी के समय बिल जरूर मांगे और सुरक्षित रखे। इससे व्यापारी सही बिक्री दर्ज करते हैं, और राज्य का GST/कर राजस्व बढ़ता है। इसी के बदले सरकार लोगों को इनाम जीतने का मौका देती है। यदि आप भी इस योजना का हिस्सा बनना चाहते तो किसी भी पंजीकृत व्यापारी (GST नंबर वाले दुकान या संस्थान) से खरीदारी करें। आपके बिल पर व्यापारी का GST नंबर होना जरूरी है। उसके बाद उत्तराखंड सरकार की “बिल लाओ, इनाम पाओ” मोबाइल ऐप या वेबसाइट https://billlaoinampaao.uk.gov.in पर जाकर बिल की फोटो अपलोड करें। उसके बाद साल के अंत में या विशेष अवसरों (जैसे दीपावली, स्थापना दिवस) पर मेगा लकी ड्रॉ होता है। विजेताओं को इनाम में इलेक्ट्रिक कार, स्कूटर, लैपटॉप, टीवी, टैबलेट, माइक्रोवेव आदि मिलते हैं।