Uttarakhand Weather: चोटियों पर बर्फबारी, 9 जिलों में बारिश के आसार.. जानिए उत्तराखंड मौसम समाचार

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज मंगलवार 4 नवम्बर को उत्तराखंड के 9 जिलों में बारिश होने की संभावना है।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 4 November 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 4 November 2025

देहरादून: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में धीरे-धीरे तापमान गिरावट दर्ज की जा रही, ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में तो कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में दोपहर के समय तेज धूप के खिलने से गर्मी का अहसास हो रहा है, वहीं सुबह और शाम की ठंडक सर्दी का अहसास करा रही है।

Uttarakhand Weather Update 4 November 2025

मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तराखंड के कई हिस्सों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में दिन का तापमान सामान्य रहेगा, जबकि रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की वर्षा के साथ बर्फबारी हो सकती है। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है। दूसरी ओर, मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से तापमान में सामान्य से गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बारिश और बर्फबारी के बाद प्रदेशभर में ठंड का असर बढ़ेगा।

मौसम का पूर्वानुमान

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज मंगलवार 4 नवम्बर को उत्तराखंड के 9 जिलों में बारिश होने की संभावना है। आज प्रदेश के देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चंपावत, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इनके अलावा प्रदेश के बाकी जिलों में आज भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। आगामी 6 से 8 नवंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा और इस दौरान कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है।