Uttarakhand News: चौखुटिया CHC बनेगा उप जिला चिकित्सालय, मुख्यमंत्री से मिले स्वास्थ्य आंदोलनकारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चौखुटिया आंदोलनकारियों के प्रतिनिधिमंडल से देहरादून में मुलाकात की और उनकी मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाया। मुख्यमंत्री ने उन्हें स्वयं स्थल निरीक्षण करने का आश्वासन भी दिया।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Chaukhutia Health Movement: CM Dhami met Chaukhutia health agitator
Image: CM Dhami met Chaukhutia health agitator

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के चौखुटिया क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने की मांग को लेकर स्थानीय आंदोलन लंबे समय से आंदोलन कर रहे थे। अब जाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंदोलनकारियों के प्रतिनिधिमंडल से देहरादून में मुलाकात की और उनकी मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाया। मुख्यमंत्री ने उन्हें स्वयं स्थल निरीक्षण करने का आश्वासन भी दिया।

CM Dhami met Chaukhutia health agitator

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा जिले चौखुटिया चौखुटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तत्काल प्रभाव से अस्पताल को अपग्रेड करने के लिए शासनादेश जारी करने के निर्देश दिए हैं। सरकारी आदेश के अनुसार, चौखुटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की क्षमता 30 बेड से बढ़ाकर 50 बेड की जाएगी। इसके साथ ही अस्पताल में आधुनिक डिजिटल एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह कहा कि अस्पताल में आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं को चरणबद्ध तरीके से सुदृढ़ किया जाएगा। सीएम धामी ने आंदोलनकारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ की गई बैठक के दौरान उन्हें भरोसा दिलाया कि जनहित की हर मांग पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे स्वयं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे और प्रगति की सीधी मॉनिटरिंग भी करेंगे।

UKAPMC को सौंपी गई जिम्मेदारी

चौखुटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे मशीन के संचालन और अस्पताल के विस्तार से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन परिषद (UKAPMC) को सौंपी गई है। यह संस्था उप जिला अस्पताल निर्माण से संबंधित सभी कामों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करेगी। सीएम धामी ने आश्वासन दिया कि वे स्वयं जल्द ही चौखुटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करेंगे और व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष रूप से जायजा लेंगे। उनका कहना है कि चौखुटिया अस्पताल के विस्तार से अल्मोड़ा और आसपास के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। सीएम धामी ने कहा कि सरकार द्वारा राज्य के दूरस्थ और पर्वतीय इलाकों में सुविधाजनक और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि उन्हें शहरों पर निर्भर ना रहना पड़े। उन्होंने यह भी घोषणा की कि एम्स ऋषिकेश में भी उत्तराखंड वासियों के लिए विशेष काउंटर स्थापित किया जाएगा। इससे प्रदेश के लोगों को त्वरित और सरल चिकित्सा सेवा प्राप्त हो सकेगी।

चौखुटिया CHC बनेगा उप जिला चिकित्सालय

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले ही चौखुटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 50 बेड के उप जिला चिकित्सालय में अपग्रेड करने की घोषणा की थी। स्वास्थ्य सचिव आर. राजेश कुमार ने बीते 16 अक्टूबर 2025 को इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया था। लेकिन आदेश जारी होने के बावजूद स्थानीय लोग स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर आंदोलनरत रहे। आखिरकार 3 नवंबर को स्वास्थ्य विभाग ने चौखुटिया अस्पताल को उप जिला चिकित्सालय में तब्दील करने के कार्यों के लिए उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन परिषद को कार्यदायी संस्था नियुक्त कर दिया। चौखुटिया अस्पताल के विस्तार से क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर इलाज, आधुनिक जांच सुविधाएं और आपातकालीन सेवाओं की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित होगी।