अकेलेपन और भरोसे का गलत फायदा उठाते हुए अमित की नीयत बिगड़ गई। उसने युवती के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब युवती ने विरोध किया, तो उसने गुस्से और डर में आकर उसकी हत्या कर दी।
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Landlord son murdered a young woman
रुद्रपुर: उत्तराखंड के लालपुर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ किराए के मकान में रह रही 23 वर्षीय युवती की उसी मकान मालिक के बेटे ने बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका अपने बेहतर भविष्य के सपनों के साथ घर से 1500 किलोमीटर दूर आई थी।
Landlord's son murdered a young woman
जानकारी के अनुसार मृतक युवती के माता-पिता और छोटी बहन वर्तमान जेकेपुर, रायगढ़ (ओडिशा) में रहते हैं। मृतका का परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और पिता का ओडिशा में एक छोटा व्यवसाय है। युवती ने बी.टेक. इन एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी। पढ़ाई के बाद उसे उत्तराखंड के रुद्रपुर ब्लॉक के लालपुर की एक निजी फैक्ट्री में छह महीने की इंटर्नशिप के लिए चयनित किया गया था। यह उसके करियर की दिशा में पहला बड़ा कदम था। घर से इतनी लालपुर में किसी रिश्तेदार या परिचित के न होने के कारण पिता ने काफी खोजबीन के बाद कामेश्वर सिंह नाम के व्यक्ति से संपर्क किया। कामेश्वर सिंह भी मूल रूप से बिहार के निवासी हैं और लालपुर की एक गत्ता फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। वह अपनी पत्नी सरोज देवी, और दो बेटों अमित व सुमित के साथ रहते हैं। उनके घर में पहले से ही दो अन्य किराएदार रहते थे।
इंटर्नशिप के बाद घर जाने की कर रही थी तैयारी
युवती के पिता ने स्थिति देखकर उन पर भरोसा किया और अपनी बेटी के लिए उनकी मकान की ऊपरी मंजिल पर किराए का कमरा ले लिया। पड़ोसियों के अनुसार, युवती बेहद संवेदनशील और शालीन स्वभाव की थी। वह घरवालों की तरह ही उस परिवार के साथ रहती थी। बीते मंगलवार को उसकी इंटर्नशिप पूरी होने वाली थी, वह अपने घर ओडिशा लौटने की तैयारी कर रही थी। परिवार के अनुसार, युवती ने दिल्ली से इंदौर के लिए बुधवार की ट्रेन टिकट भी बुक की थी, और उसने अपना सामान पैक कर लिया था। मंगलवार सुबह वह रोज़ की तरह फैक्ट्री गई। सीसीटीवी फुटेज में उसे दोपहर करीब 2:30 बजे घर लौटते हुए देखा गया। उसी बीच कामेश्वर सिंह घर में यह दिल दहला देने वाली वारदात हुई।
गुस्से और डर में आकर की हत्या
वारदात के दौरान मकान मालिक कामेश्वर सिंह, उनकी पत्नी सरोज देवी, और छोटा बेटा सुमित अस्पताल में थे। बताया जा रहा है कि सरोज देवी की तबीयत खराब थी, जिसके चलते तीनों लोग रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल गए थे। उस समय घर पर केवल बड़ा बेटा अमित अकेला था। इसी अकेलेपन और भरोसे का गलत फायदा उठाते हुए अमित की नीयत बिगड़ गई। उसने युवती के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब युवती ने विरोध किया, तो उसने गुस्से और डर में आकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने दी परिजनों को सूचना
परिजनों का कहना है कि वे अपनी बेटी से हर दिन मोबाइल पर बात करते थे। आखिरी बार उन्होंने सोमवार की रात उससे संपर्क किया था, तब उसने घर लौटने की तैयारी के बारे में बात की थी। अगले दिन जब बेटी का फोन नहीं उठा, तो परिवार को चिंता हुई। बाद में स्थानीय पुलिस ने घटना की पुष्टि की और सूचना दी कि युवती मृत पाई गई है। घटना के बाद इलाके में गुस्से और शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इस जघन्य अपराध के लिए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी अमित सिंह को हिरासत में ले लिया है और हत्या के पीछे के पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।