उत्तराखंड: यातायात नियमों पर सख्त पुलिस, दरोगा और BJP नेता पर चेकिंग अभियान में कार्रवाई

उत्तराखंड यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस के एक दरोगा और एक बीजेपी नेता के खिलाफ ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
inspector and BJP leader: Strict action against the inspector and BJP leader
Image: Strict action against the inspector and BJP leader

उधमसिंह नगर: दिल्ली धमाके के बाद सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने रामपुर बॉर्डर पर व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस के एक दरोगा और एक बीजेपी नेता के खिलाफ ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई।

Strict action against the inspector and BJP leader

उधम सिंह नगर जिले के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बेहद सतर्कता बरती जा रही है। उत्तरप्रदेश और नेपाल से सटी सीमाओं पर गहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बाहरी राज्यों से आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। सीओ प्रशांत कुमार के नेतृत्व में टीम ने रामपुर सीमा पर विशेष जांच अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान एक कार से तलवार बरामद होने पर पुलिस ने चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की।

ब्लैक फिल्म लगी कार चला रहा था दरोगा

इसी विशेष जांच अभियान के दौरान उत्तर प्रदेश के एक दरोगा को ब्लैक फिल्म लगी कार चलाते हुए पकड़ा गया। नियमों के अनुसार पुलिस द्वारा तुरंत UP दरोगा की कार से ब्लैक फिल्म उतरवाई गई। जिसके बाद दरोगा ने माफी मांगी, माफ़ी मांगने पर उत्तराखंड पुलिस ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

30 से अधिक वाहनों के चालान

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के एक बीजेपी नेता को अपनी कार में दो हूटर लगाकर घूमते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने नेता की कार रुकवाई और दोनों हूटर मौके पर ही हटवा दिए। नियमों के उल्लंघन करने के आरोप में नेता के खिलाफ कार्रवाई की गई। सीओ प्रशांत कुमार के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चला रही पुलिस टीम ने इस पूरे अभियान के दौरान 30 से अधिक वाहनों के चालान काटे और चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी।