Chamoli News: देवाल-बेराधार रोड पर मिला बच्चे का सर, ग्रामीणों में दहशत.. जांच शुरू

वाल–बेराधार मोटर मार्ग पर शनिवार सुबह एक नन्हे बच्चे का अलग हुआ सिर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव के अवशेष को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Child head found: Child head found on Dewal-Beradhar Road
Image: Child head found on Dewal-Beradhar Road

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। देवाल–बेराधार मोटर मार्ग पर शनिवार सुबह एक नन्हे बच्चे का अलग हुआ सिर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हैरान ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने शव के अवशेष को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।

Child's head found on Dewal-Beradhar Road

जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार को सुबह कुछ ग्रामीण हाटल्याणी–बेराधार मोटर मार्ग के जीरो किलोमीटर क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सड़क किनारे एक नन्हे बच्चे का सिर पड़ा देखा। घटना की गंभीरता को समझते हुए ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही देवाल चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया सर

पुलिस ने बच्चे के सिर को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग अस्पताल भेज दिया है।थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि मौके पर बच्चे का केवल सिर मिला है, धड़ का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल बच्चे की पहचान नहीं हो पाई है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उम्र और मृत्यु के कारणों की पुष्टि ही हो पाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीणों की सूचना ग्राम प्रहरी के माध्यम से देवाल चौकी तक पहुंची थी।

दहशत में हैं ग्रामीण

बच्चे के सिर के मिलने से ग्रामीण लोग दहशत में हैं। इस मामले में कई सवाल उठ रहे हैं, बच्चे का धड़ कहां है? घटना कैसे हुई? क्या यह किसी अपराध, दुर्घटना या पशु हमले का मामला है? पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस टीम आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं किसी बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज तो नहीं हुई है।