उत्तराखंड: इन 22 नए शहरों की प्लानिंग तेज़, UIIDB को सौंपी गई 10 नई सिटीज़ की टोपोग्राफी रिपोर्ट

उत्तराखंड के दस नए शहरों के लिए मास्टर प्लानिंग, विकास मॉडल और कार्यान्वयन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। इसके बाद प्री-फिजिबिलिटी स्टडी, नियोजन विभाग के इनपुट के बाद 12 शहर चयनित किए गए हैं।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
New Cities in Uttarakhand: Topography reports of 10 new cities submitted to UIIDB
Image: Topography reports of 10 new cities submitted to UIIDB

देहरादून: उत्तराखंड में नए शहर बसाने की योजना अब तेज़ रफ़्तार पकड़ चुकी है। राज्य सरकार ने ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड प्रोजेक्ट्स के तहत 22 संभावित स्थान चिह्नित किए हैं। इनमें बिलकेदार (पौड़ी) और बमौथ (चमोली) का टोपोग्राफी सर्वेक्षण पूरा कर, सभी तकनीकी दस्तावेज उत्तराखंड एकीकृत अवसंरचना विकास बोर्ड (UIIDB) को सौंप दिए गए हैं।

Topography reports of 10 new cities submitted to UIIDB

पहले चरण में सरकार 10 नए शहरों को विकसित करने जा रही है, जबकि 12 अतिरिक्त शहरों की सूची दूसरे चरण के लिए तैयार है। नई टाउनशिप बसाने में उत्तराखंड सरकार ने नए शहरों का विकास नई टाउनशिप पॉलिसी और लैंड पूलिंग पॉलिसी के तहत करने का निर्णय लिया है। इसमें लैंड पूलिंग और बैंकिंग मॉडल, PPP (Public-Private Partnership), डेवलपर आधारित विकास मॉडल, और क्लस्टर-बेस्ड अर्बन डेवलपमेंट शामिल होंगे।

शहरीकरण: क्यों जरूरी पड़े नए शहर?

उत्तराखंड में बढ़ती शहरी आबादी, प्रवासियों की वापसी और पुराने शहरों पर बढ़ते दबाव के चलते नए शहरी केंद्रों की आवश्यकता महसूस की गई है। पहाड़ों में कई क्षेत्र ऐसे हैं जहाँ अभी तक निर्माण और शहरीकरण न के बराबर है। इन स्थानों पर आधुनिक, आपदा-रोधी और पर्यावरण-अनुकूल शहर बसाने की क्षमता है। मौजूदा शहरों में जाम, पार्किंग की कमी, सीवरेज व्यवस्था, आवासीय दबाव और ट्रैफ़िक समस्याएँ बढ़ती जा रही हैं—जिनके समाधान के लिए पुनर्विकास अनिवार्य हो गया है।

स्वैच्छिक साझेदारी को बढ़ावा

भूमि अधिग्रहण के बजाय स्वैच्छिक साझेदारी (Voluntary Participation) को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे ग्रामीणों पर बोझ नहीं पड़ेगा और बड़े भूखंडों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

पहला चरण: 10 नए शहर जहाँ विकास शुरू होगा

उत्तराखंड सरकार ने पहले चरण में जिन 10 शहरों को चुना है, उनमें शामिल हैं -
बिलकेदार (पौड़ी)
सहसपुर
रोशनाबाद
बमौथ (चमोली)
टिहरी–चंबा न्यू टाउनशिप जोन
कोटद्वार साउथ
सितारगंज – एग्रो लॉजिस्टिक क्लस्टर
काशीपुर–बाजपुर संयुक्त शहरी क्षेत्र
हरिद्वार नॉर्दर्न रिंग रोड क्षेत्र
ऋषिकेश–नरेंद्रनगर टाउनशिप


इन स्थानों के लिए विस्तृत मास्टर प्लानिंग, ढांचा विकास मॉडल और कार्यान्वयन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है।

दूसरा चरण: 12 शहरों की सूची तैयार

दूसरे चरण में जिन 12 नए शहरों के लिए स्थानों का चयन किया गया है, वे हैं-
धनोल्टी
मुनस्यारी
अल्मोड़ा ईस्ट–बाईपास क्षेत्र
पिथौरागढ़ (दक्षिण–पूर्वी क्षेत्र)
भीमताल से सितारगंज के मध्य क्षेत्र
रानीखेत बाईपास क्षेत्र
रामनगर टाउन एक्सटेंशन
देहरादून–डोईवाला कॉरीडोर
कर्णप्रयाग
भटवाड़ी
ऊधमसिंहनगर – न्यू इंडस्ट्रियल टाउन
लाखामंडल–त्यूणी क्षेत्र
ये सभी क्षेत्र प्री-फिजिबिलिटी स्टडी, GIS विश्लेषण, और नगर एवं ग्रामीण नियोजन विभाग के इनपुट के बाद चयनित किए गए हैं।