मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर यात्रियों और स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है। पढ़िए weather update..
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: Rain and Snowfall Alert in Uttarakhand
उत्तरकाशी: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में एक बार फिर मौसम का मिज़ाज बिगड़ने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग (IMD) ने उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के लिए बारिश और बर्फबारी का ताज़ा अलर्ट जारी किया है।
Rain and Snowfall Alert in Uttarakhand
अगले 48 घंटों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी, जबकि निचले इलाकों में बारिश और ठंडी हवाओं का असर बढ़ सकता है, पर्वतीय क्षेत्र की घाटियों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। स्थानीय प्रशासन ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रखा है।
गिरेगा पारा बढ़ेगी ठंड
उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते ठंड बढ़ने के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में गिरावट होगी और पहाड़ों में बर्फ जमने की संभावना बढ़ जाएगी। उत्तरकाशी के गंगोत्री–हर्षिल क्षेत्र, चमोली के बदरीनाथ–औली क्षेत्र, पिथौरागढ़ के मुनस्यारी और धरचूला क्षेत्र में सीजन की पहली भारी बर्फबारी का दौर शुरू होने के संकेत हैं।
प्रशासन ने जारी किए अलर्ट और निर्देश
बर्फबारी के संकेतों को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रखा है। संवेदनशील सड़क मार्गों की निगरानी, बर्फ हटाने की मशीनें तैनात, पर्यटकों और यात्रियों को सावधानी बरतने की अपील और मौसम में बदलाव के बीच उच्च हिमालयी क्षेत्रों में प्रशासन ने यात्रा से बचने की सलाह जारी की है। इसके साथ ही BRO और PWD टीमों को मुख्य मार्गों पर सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।
पर्यटकों को जरूरी सलाह
सर्दियों में पहाड़ों की यात्रा करने वाले यात्रियों और तीर्थयात्रियों को यह सुझाव दिया गया है कि मौसम अपडेट लगातार चेक करें, फिसलन वाले रास्तों पर ध्यान रखें, जरूरी दवाइयाँ और गर्म कपड़े साथ रखें, वाहन से निकलते समय चेन/एंटी-स्किड उपकरण रखें। बर्फबारी के दौरान कई मार्ग अस्थायी रूप से बंद हो सकते हैं, इसलिए प्रशासन ने अनावश्यक यात्रा से परहेज करने की सलाह दी है।
आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड
IMD का अनुमान है कि 14–17 दिसंबर के बीच राज्य में तापमान में 5–7 डिग्री तक गिरावट संभव है। मैदानी क्षेत्रों – देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश – में भी कोल्ड वेव जैसी स्थिति बन सकती है।