Uttarakhand News: हरिद्वार में मकर संक्रांति और लोहड़ी की तैयारी, पुलिस ने बनाया सख्त यातायात प्लान

हरिद्वार में लोहड़ी और मकर संक्रांति स्नान पर्व के दौरान भारी भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस ने विशेष यातायात योजना बनाई है। भारी वाहनों की एंट्री रोकने और पार्किंग/रूट व्यवस्था के पालन से जाम और असुविधा को कम किया जाएगा।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Haridwar traffic plan: Traffic plan in Haridwar for Lohri and Makar Sankranti
Image: Traffic plan in Haridwar for Lohri and Makar Sankranti

हरिद्वार: लोहड़ी और मकर संक्रांति स्नान पर्व के दौरान हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस ने विशेष यातायात प्रबंधन योजना बनाई है। इसके तहत स्नान संपन्न होने तक शहर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक रहेगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित रूट और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें ताकि जाम और असुविधा से बचा जा सके।

Traffic plan in Haridwar for Lohri and Makar Sankranti

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि यदि यातायात दबाव बढ़ता है, तो भारी वाहनों को शहर की सीमाओं पर ही रोका जाएगा। ऋषिकेश का चीला मार्ग केवल एक्जिट मार्ग के रूप में प्रयोग होगा। चंडी चौक पर दबाव बढ़ने पर 4.2 डायवर्जन से वन-वे व्यवस्था लागू की जाएगी। सामान्य वाहनों को गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन से शंकराचार्य चौक भेजा जाएगा, जिससे शहर में वाहनों की गति नियंत्रित रहे। टोल प्लाजा पर एक्जिट का दबाव बढ़ने पर वाहनों की निकासी नहर पटरी से कराई जाएगी। देहरादून और ऋषिकेश जाने वाली प्राइवेट बसों को आवश्यकता पड़ने पर मोहंड मार्ग से भेजा जाएगा।

दिल्ली, मेरठ की ओर से आने वाले वाहन

दिल्ली, मेरठ की ओर से आने वाले वाहनों के लिए मार्ग निर्धारित है: दिल्ली–मेरठ–मुजफ्फरनगर–नारसन–मंगलौर–कोर कॉलेज–ख्याति ढाबा–गुरुकुल कांगड़ी–शंकराचार्य चौक–हरिद्वार, जबकि उनकी पार्किंग लकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप, चमगादड़ टापू में रहेगी। अत्यधिक यातायात के समय वाहनों को नारसन–मंगलौर–नगलाइमरती–लक्सर–फेरूपुर–जगजीतपुर–एसएम तिराहा–शनि चौक–मात्रृसदन पुलिया–बैरागी कैंप पार्किंग में भेजा जाएगा।

देहरादून/ऋषिकेश से आने वाले वाहनों की व्यवस्था

देहरादून/ऋषिकेश से आने वाले वाहन नेपाली फार्म–रायवाला होते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे। लालजीवाला, पंतद्वीप और चमगादड़ टापू में पार्किंग रहेगी। नजीबाबाद और मुरादाबाद से आने वाले छोटे वाहन चिड़ियापुर–श्यामपुर–चंडी चौकी–चंडी चौक से प्रवेश करेंगे और दीनदयाल उपाध्याय व पंतद्वीप में खड़े होंगे। भारी वाहनों को 4.2 डायवर्ट कर गौरीशंकर और नीलधारा पार्किंग भेजा जाएगा। यातायात दबाव बढ़ने पर देहरादून, ऋषिकेश और रायवाला की ओर से आने वाले ऑटो और विक्रम जयराम मोड़ तक ही जा सकेंगे। ज्वालापुर, बीएचईएल और कनखल की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग डायवर्जन तय किए गए हैं। ललतारौ पुल से शिवमूर्ति तक सभी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।