Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: नगर निगम कर्मचारी महासंघ का चुनाव करीब नौ साल बाद बुधवार को आयोजित किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया के तहत सुबह 9 बजे से मतदान शुरू होगा, जो दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इस चुनाव में नगर निगम के कुल 163 कर्मचारी मतदान करेंगे। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की जाएगी और शाम तक परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है।
नगर निगम कर्मचारी महासंघ का पिछला चुनाव वर्ष 2016 में संपन्न हुआ था। लंबे अंतराल के बाद हो रहे इस चुनाव को लेकर कर्मचारियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। चुनाव में अध्यक्ष और सचिव पद के लिए सीधा मुकाबला होने जा रहा है।
इस बार महासंघ के अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार (सतेंद्र कुमार और राजेश पांडेय) मैदान में हैं। ये दोनों उम्मीदवारों ने कर्मचारियों के बीच समर्थन जुटाने के लिए सक्रिय प्रचार किया है। वहीं महासंघ के सचिव पद पर सचिव पद के लिए योगेश कुमार आनंद और अनिल कुमार में मुकाबला होगा। इन दोनों में भी कड़ी टक्कर मानी जा रही है। योगेश कुमार आनंद और अनिल कुमार के बीच पिछले कुछ दिनों से चुनावी माहौल काफी गर्म रहा है।
पिछले कई दिनों से नगर निगम परिसर में मतदाताओं को लुभाने और समर्थन जुटाने का दौर जारी था। वहीं नगर निगम प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव प्रभारी उप नगर आयुक्त संतोष कुमार पांडेय के अनुसार चुनाव प्रक्रिया पार्षद कक्ष में कराई जाएगी।