उत्तराखंड में बारिश और जोरदार बर्फबारी के चलते दो जिलों के जिला प्रशासन ने 24 जनवरी को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: School Holiday due to Heavy Rain and Snowfall Alert on 24 Jan 2026
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड में शुक्रवार सुबह से मैदानी इलाकों में जहां लगातार बारिश हो रही है, वहीं हिमालयी क्षेत्रों में जोरदार बर्फबारी देखने को मिली। इस बारिश और बर्फबारी से जहां पर्यटकों, होटल कारोबारियों और किसानों में खुशी है, वहीं आम लोगों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं। खराब मौसम और संभावित जोखिम को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है।
School Holiday due to Heavy Rain and Snowfall Alert on 24 Jan 2026
मौसम विभाग के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए टिहरी गढ़वाल और पिथौरागढ़ में 24 जनवरी (शनिवार) को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में भी एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। यानी कल इन जिलों में छात्रों को स्कूल नहीं जाना होगा। टिहरी जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) देहरादून द्वारा बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया गया है। ऐसे में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी संभावित अप्रिय घटना से बचाव के उद्देश्य से 24 जनवरी को जिले के शासकीय स्कूल, अशासकीय स्कूल, निजी स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।
मुख्य और ग्रामीण मार्गों पर आवाजाही प्रभावित
उत्तराखंड के कई इलाकों में सुबह से ही तेज बर्फबारी के कारण मुख्य और ग्रामीण मार्गों पर आवाजाही प्रभावित हुई है। कई जगहों पर सड़कें बंद होने की स्थिति बन गई है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि पहले से तैयारी की गई थी और जहां भी रास्ते बाधित हो रहे हैं, वहां उन्हें तत्काल खोलने का प्रयास किया जा रहा है। कई संवेदनशील क्षेत्रों में पहले ही जेसीबी मशीनें तैनात कर दी गई हैं।
पर्यटकों और स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने की अपील
प्रशासन ने स्थानीय जनता और पर्यटकों से अपील की है कि बर्फबारी के दौरान वाहन धीरे और सावधानी से चलाएं, अनावश्यक यात्रा से बचें, किसी भी तरह का जोखिम न लें और पहाड़ी मार्गों पर फिसलन से सतर्क रहें।