पिथौरागढ़ में घरेलू विवाद बना मौत की वजह, पति ने पत्नी की चाकू मारकर की हत्या.. फिर खुद पहुंचा थाने

पिथौरागढ़ के जाखनी क्षेत्र में घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी, जिसके बाद आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Husband Killed Wife: husband went to police station after killing his wife
Image: husband went to police station after killing his wife

पिथौरागढ़: सीमांत जिले पिथौरागढ़ से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां मामूली विवाद के बाद एक पति ने अपनी पत्नी की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति ने खुद ही पुलिस के पास जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और लोग घटना को लेकर स्तब्ध हैं।

husband went to police station after killing his wife

पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम राजेश राम है, जो मूल रूप से मूनाकोट ब्लॉक के कानड़ी गांव का निवासी है। फिलहाल उसका परिवार पिथौरागढ़ नगर के जाखनी क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था। बताया जा रहा है कि राजेश राम महाराष्ट्र में नौकरी करता है।

एक हफ्ते पहले महाराष्ट्र से आया था घर

जानकारी के मुताबिक राजेश राम करीब एक सप्ताह पहले महाराष्ट्र से घर आया था। शनिवार तड़के किसी बात को लेकर उसका पत्नी नीलम (30 वर्ष) से झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गुस्से में आकर सुबह करीब 4:30 बजे पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में नीलम की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी राजेश राम ने खुद ही पुलिस के पास पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

शुरुआती जांच में घरेलू विवाद का मामला

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर यह मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महाराष्ट्र में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत है और छुट्टी पर घर आया था। परिवार के लोगों और पड़ोसियों के अनुसार दंपती के बीच पहले भी कई बार विवाद की स्थिति बनती रहती थी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।

पूछताछ जारी, कानूनी कार्रवाई चल रही

पिथौरागढ़ कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा भर दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी पति से पूछताछ जारी है और मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।