देहरादून में 12वीं की छात्रा की बेरहमी से हत्या, झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

देहरादून के ढालीपुर में 12वीं की छात्रा मनीषा तोमर की बेरहमी से हत्या कर दी गई, शव झाड़ियों में क्षत-विक्षत मिला। वारदात के बाद से चचेरा भाई फरार है, पुलिस तलाश में जुटी है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Dehradun student murder: 12th-grade student was brutally murdered in Dehradun
Image: 12th-grade student was brutally murdered in Dehradun

देहरादून: देहरादून जिले के ढालीपुर (विकासनगर कोतवाली क्षेत्र) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा मनीषा तोमर (18) की निर्मम हत्या कर दी गई। छात्रा का शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर झाड़ियों में खून से सना और बुरी तरह क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला।

12th-grade student was brutally murdered in Dehradun

परिजनों के अनुसार, मनीषा बुधवार शाम अपने चचेरे भाई सुरेंद्र के साथ बाइक से दांत संबंधी दवाई लेने विकासनगर गई थी। रात 9 बजे तक भी जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान गांव से कुछ दूरी पर झाड़ियों के पास मनीषा का शव मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उसके गले पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। इतना ही नहीं, चेहरे को पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया गया था, जिससे हत्या की नृशंसता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

चचेरा भाई संदिग्ध, तलाश जारी

घटना के बाद से छात्रा का चचेरा भाई सुरेंद्र फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे मुख्य संदिग्ध मानते हुए तलाश तेज कर दी है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं और सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस जांच और फॉरेंसिक पड़ताल

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हत्या के पीछे क्या वजह रही और वारदात किस समय अंजाम दी गई।

परिवार सदमे में, गांव में आक्रोश

बेटी का ऐसा हाल देखकर परिवार गहरे सदमे में है। गांव में घटना को लेकर आक्रोश और शोक का माहौल है। स्थानीय लोग दोषी की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।