हरिद्वार के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत और एक गंभीर घायल। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Two bike riders died tragically in a road accident
हरिद्वार: हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। भगवानपुर बाईपास मार्ग पर बेडपुर चौक के पास हुए इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
Two bike riders died tragically in a road accident
जानकारी के अनुसार तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर भगवानपुर से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे बेडपुर चौक के पास ईंट-भट्टे के निकट पहुंचे, उनकी बाइक एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक ट्रक के नीचे जा घुसी। दुर्घटना में 28 वर्षीय शिवम और 26 वर्षीय सूरज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 वर्षीय अमन यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी
पुलिस ने घायल अमन यादव को 108 एंबुलेंस की मदद से रुड़की के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। मृतक और घायल युवक मूल रूप से बनारस के निवासी बताए जा रहे हैं, जो वर्तमान में भगवानपुर में रह रहे थे।
मृतकों के परिवारों में मचा कोहराम
पिरान कलियर थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ट्रक चालक की जल्द गिरफ्तारी और सड़क सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की मांग की है।