मंगलौर में 20 हजार रुपये के लालच में युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने 2019 के ‘मिस्टर उत्तराखंड’ विजेता विनायक त्यागी को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को दबोचा गया।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Mr Uttarakhand 2019 arrested on murder charges
रुड़की: छह दिन पूर्व मंगलौर नहर पटरी पर मिले युवक के शव की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान घोसीपुरा निवासी प्रदीप के रूप में हुई थी। उसका गला दबाकर हत्या की गई थी और सिर पर भी चोट के निशान पाए गए थे।
Mr. Uttarakhand 2019 arrested on murder charges
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेसवार्ता में बताया कि 17 फरवरी को कांवड़ पटरी पर शव मिलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद जांच शुरू की गई। करीब ढाई सौ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को एक वीडियो मिला, जिसमें आरोपी घटना वाले दिन मृतक की बाइक पर बैठा दिखा। इसके बाद पुलिस ने देवबंद तिराहे के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान विनायक त्यागी निवासी ग्राम बरला, थाना छपार, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में ज्वालापुर में रह रहा था।
शराब की दुकान से शुरू हुई कहानी
जांच में सामने आया कि 17 फरवरी की रात आरोपी रुड़की की शराब की दुकान के बाहर बस का इंतजार कर रहा था। वहीं उसकी मुलाकात प्रदीप से हुई। दुकान बंद होने के बाद दोनों रामपुर चुंगी पहुंचे और शराब खरीदी। इसके बाद दोनों कांवड़ पटरी के पास एक बाग में बैठकर शराब पीने लगे। इसी दौरान आरोपी को पता चला कि प्रदीप के पास 20 हजार रुपये हैं। लालच में आकर उसने पहले गला दबाया, फिर पत्थर से सिर पर वार कर हत्या कर दी और पैसे लेकर फरार हो गया।
2019 में बना था ‘मिस्टर उत्तराखंड’
चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी विनायक त्यागी वर्ष 2019 में मिस्टर उत्तराखंड का खिताब जीत चुका है। उसने दून इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, देहरादून से स्नातक भी किया था। पुलिस के अनुसार वह पढ़ाई में होशियार था, लेकिन नशे की लत ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। इस हत्याकांड के खुलासे में लगी मंगलौर कोतवाली पुलिस और सीआईयू टीम को आईजी रेंज की ओर से पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।
जांच की खास बातें
पुलिस ने जाँच के दौरान करीब 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले, इस दौरान कई पुलिस टीमों की तैनाती की गई। पुलिस ने आरोपी को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया।