देहरादून हत्याकांड में गलगोटिया यूनिवर्सिटी का छात्र गिरफ्तार, साजिश में सहयोग का आरोप

13 फरवरी को Dehradun के राजपुर रोड स्थित Silver City Mall के बाहर हुई सनसनीखेज वारदात में Galgotias University के एक छात्र को गिरफ्तार किया है। जानिये अपडेट..
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Vikram Sharma Murder Case: Galgotias Student Arrested in Vikram Sharma Murder Case
Image: Galgotias Student Arrested in Vikram Sharma Murder Case

देहरादून: चर्चित गैंगस्टर Vikram Sharma हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। Special Task Force (STF) और Uttarakhand Police ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए Galgotias University के एक छात्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर हत्या की साजिश में सहयोग और शूटरों को पनाह देने का आरोप है।

Galgotias Student Arrested in Gangster Murder Case

देहरादून के राजपुर रोड स्थित Silver City Mall के बाहर 13 फरवरी को सुबह के समय बाइक सवार बदमाशों ने विक्रम शर्मा पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस जांच में सामने आया कि हमलावरों ने कई दिनों तक उनकी गतिविधियों की रेकी की थी। बताया जा रहा है कि एक आरोपी ने उसी जिम में सदस्यता भी ली थी, जहां विक्रम शर्मा नियमित रूप से जाते थे।

आरोपियों को फ्लैट में दी पनाह

गिरफ्तार छात्र प्रथम वर्ष का बीबीए का विद्यार्थी है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, वारदात के बाद उसने शूटरों को अपने ग्रेटर नोएडा स्थित फ्लैट में छिपाया। आरोप है कि उसने आरोपियों को रहने की जगह, भोजन और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराईं।
तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।

साजिश के तार कई राज्यों तक

प्रारंभिक जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि हत्या की साजिश महीनों पहले रची गई थी। इसमें कई अन्य संदिग्ध शामिल बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस अलग-अलग राज्यों में दबिश दे रही है।
एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी संभव है। फरार आरोपियों पर इनाम घोषित करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हत्या के पीछे असली मास्टरमाइंड कौन है। आरोपी छात्र से पूछताछ जारी है और उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड लेने की तैयारी की जा रही है।