Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: डोईवाला में स्टार साई धाम द्वारा संचालित ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, माजरी ग्रांट, लाल तप्पड़ में गंभीर अनियमितताओं और लापरवाही पर प्रबंधन ने कड़ी कार्रवाई की है। प्रबंधन द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार केंद्र प्रमुख सहित समस्त तकनीकी स्टाफ लेन इंचार्ज, लेन ऑपरेटर, आईटी इंचार्ज एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर कार्यमुक्त कर दिया गया है।
ग्राहकों से मिली शिकायतों में कार्यप्रणाली में गंभीर फ्लॉज़ प्रक्रिया उल्लंघन और संचालन में अनियमितताओं का उल्लेख किया गया था, जिसके बाद यह सख्त कदम उठाया गया। स्टार साईधाम व आरटीओ द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए स्टार साईधाम प्रबंधन ने उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की है। मामले में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा भी स्वतंत्र जांच की जा सकती है।
जांच समिति को 10 दिनों में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 7 दिनों में स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। समय सीमा में उत्तर न मिलने पर एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।
प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि नियमों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। केंद्र के स्वामी सतेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि हमारी संस्था पारदर्शिता और ईमानदारी के सिद्धांतों पर कार्य करती है। केंद्र में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच पूर्ण होने तक संबंधित स्टाफ को निलंबित किया गया है। दोष सिद्ध होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आरटीओ साथ पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया।