रानीपोखरी थाना क्षेत्र के धारकोट में पैसों के विवाद में एक श्रमिक ने अपने साथी की हथौड़े से हत्या कर दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: worker killed his colleague by hitting him with a hammer
देहरादून: देहरादून जिले के रानीपोखरी थाना क्षेत्र के थानो स्थित धारकोट इलाके में एक श्रमिक ने अपने ही साथी की सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
worker killed his colleague by hitting him with a hammer
बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली कि नीम करौली मंदिर, धारकोट के पास एक निर्माणाधीन मकान में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जौलीग्रांट अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बबलू पुत्र रिक्खी राम निवासी ग्राम जरही मोतीपुर, बहराईच (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर साक्ष्य जुटाए।
पैसों के विवाद में हुई हत्या
मृतक के भाई प्रमोद कुमार की तहरीर पर पुलिस ने पप्पू साहनी पुत्र रामशरण निवासी वार्ड नंबर 7, बांक बैंक, बेगूसराय (बिहार) के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। सीओ नीरज सेमवाल के अनुसार, आरोपी और मृतक दोनों एक साथ मजदूरी का काम करते थे। 22 फरवरी की रात पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो हाथापाई में बदल गया। इसी दौरान आरोपी पप्पू साहनी ने गुस्से में बबलू के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा।
कंबल डालकर फरार हुआ आरोपी
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वार के बाद उसने बबलू को उठाने की कोशिश की, लेकिन कोई हलचल न होने पर वह घबरा गया। अगले दिन उसने शव के ऊपर कंबल डाल दिया और कमरे को बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में किया पेश
पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी को भूईया मंदिर थानो मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है।