उत्तराखंड: धर्मनगरी में ममता शर्मसार, नवजात को नदी किनारे छोड़ गई मां.. कूड़े में भ्रूण मिलने से सनसनी

उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार के पिरान कलियर में कूड़े के ढेर में लाल कपड़े में लिपटा भ्रूण मिला है। भ्रूण को वहां कौन छोड़कर गया.. जानने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Roorkee newborn fetus: Newborn fetus found in garbage
Image: Newborn fetus found in garbage

हरिद्वार: कलियर-रुड़की रोड स्थित पुल के पास पुरानी गंगनहर किनारे सोमवार सुबह एक नवजात शिशु का भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कूड़े के ढेर में लाल कपड़े में लिपटा भ्रूण मिलने की सूचना से लोगों की भीड़ जमा हो गई।

Newborn fetus found in garbage

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। दरअसल, सुबह करीब आठ बजे राहगीरों को पुल के पास गंगनहर किनारे कूड़े में लाल कपड़े से बाहर निकला नवजात का हाथ दिखाई दिया। पास जाकर देखने पर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कपड़ा खोलकर देखा तो उसमें नवजात शिशु का भ्रूण मिला। इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर ममता को शर्मसार कर दिया। जिस मासूम को जन्म के बाद सुरक्षा और स्नेह मिलना चाहिए था, उसे इस तरह लावारिस हालत में छोड़ दिया गया।

सीसीटीवी कैमरों से खुलेगा राज

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन फिलहाल कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि भ्रूण को वहां कौन छोड़कर गया।