देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में एक महिला पहले अपने पति की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर घर से भाग गई और करीब 15 दिनों बाद में जब वह घर लौटी तो पति की जान लेने की कोशिश कर दी..
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Wife puts chilli powder in husband eyes to go with lover
देहरादून: सोशल मीडिया के इस अजीब दौर में महिलाएं जो न कर जाएं वो कम.. जी हां अक्सर सामने आ रही है घटनाएं तो यही बता रही हैं। देहरादून में एक महिला पति की आंखों में मिर्च डालकर प्रेमी के पास भाग गई। वह 15 दिन तक प्रेमी के साथ रही और उसके बाद जब वापस लौटी तो पति को पानी में जहर मिलाकर पिला दिया।
Wife puts chilli powder in husband eyes to go with lover
पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है और ससुर की शिकायत पर देहरादून के पटेल नगर थाने में बहू और उसकी बहन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पटेल नगर थाने द्वारा दी गई सूचना में बताया गया है कि देहरादून में निवास कर रहे सहारनपुर के व्यक्ति के बेटे की शादी 6 साल पहले हुई थी। परिवार सेवला कला स्थित कॉलोनी में निवास करता है। आरोप है कि 15-16 दिन पहले एक दिन, महिला ने अचानक अपने पति की आंखों में मिर्च पाउडर झोंका और तड़पते पति को उसी हाल में छोड़कर घर से भाग गई।
लौटकर पानी में मिलाया जहर
खोजबीन की तो परिवार वालों को पता चला कि महिला एक युवक के साथ कभी हरिद्वार तो कभी दिल्ली में ठहर रही थी। कुछ दिन पहले महिला अचानक होली के समय सेवला कला स्थित कॉलोनी वापस पहुंची। और इसके बाद महिला ने मौका देखकर पति के पीने के पानी में जहर मिला दिया। युवक को बेहद गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।