देहरादून कोर्ट परिसर में बुधवार को एक महिला ने कथित तौर पर खुद को नुकसान पहुंचाकर आत्महत्या की कोशिश की। गंभीर हालत में पुलिस ने महिला को दून अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Woman Attempts self violance at Dehradun Court
देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले से बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। देहरादून कोर्ट परिसर में एक महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश की। घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे उपचार के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Woman Attempts Suicide at Dehradun Court
जानकारी के मुताबिक, महिला की पहचान मीनाक्षी के रूप में बताई जा रही है। महिला का CJM कोर्ट में दहेज उत्पीड़न से संबंधित मामला चल रहा था। इसी मामले की सुनवाई या कोर्ट संबंधी कार्यवाही के लिए वह बुधवार, 23 सितंबर को देहरादून कोर्ट परिसर पहुंची थी। आगे पढ़िए..
बताया जा रहा है कि कोर्ट परिसर पहुंचने के बाद महिला फर्स्ट फ्लोर पर गई। इसी दौरान उसने कथित तौर पर खुद को नुकसान पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में तत्काल अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल दून अस्पताल में महिला का उपचार चल रहा है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने यह कदम क्यों उठाया और घटना के पीछे की वास्तविक वजह क्या है, इसकी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस महिला के कोर्ट आने और घटना से पहले की परिस्थितियों की भी जांच कर सकती है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है। घटना से जुड़े अन्य तथ्य जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेंगे।