हरिद्वार के भगवानपुर में 10वीं की छात्रा से चार युवकों द्वारा गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं पथरी क्षेत्र में 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म की दूसरी घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Minor Girl Gang-Raped in Haridwar
हरिद्वार: हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की गंभीर घटना सामने आई है। इस मामले में चार युवकों पर आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Minor Girl Gang-Raped in Haridwar
भगवानपुर थाना अध्यक्ष राजीव रौथान के अनुसार, सोमवार को करीब 17 वर्षीय छात्रा के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने छात्रा को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों का कहना है कि इसके बाद युवक ने अपने तीन अन्य दोस्तों को भी बुला लिया और सभी ने मिलकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों में से एक युवक मंगलौर का रहने वाला है और दूसरा उत्तर प्रदेश का निवासी है, जबकि दो आरोपी छात्रा के गांव के ही बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।
पथरी में 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला
इसी बीच हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में भी एक और दुष्कर्म की घटना सामने आई है। यहां एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ कथित रूप से गलत काम किए जाने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की मां के अनुसार, रविवार शाम उनकी बेटी घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। नमाज पढ़कर जब वह बाहर आईं तो बेटी वहां नहीं थी। काफी तलाश के बाद रात करीब 9 बजे बच्ची रोते हुए घर लौटी और उसने बताया कि एक युवक ने उसके साथ गलत काम किया है।
आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
परिवार बच्ची को लेकर तुरंत पथरी थाने पहुंचा और लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक विष्णु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किया जाएगा।