Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून के जाखन में जो हुआ, उसके बारे में जानकर सब हैरान हैं। दो तेज रफ्तार लग्जरी कार सड़क पर दौड़ती हैं, फायरिंग होती है और इस फायरिंग में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की मौत हो जाती है।
इस मामले में पुलिस ने अब बड़ा खुलासा किया है। देहरादून के एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने मीडिया को बताया कि फायरिंग में दिल्ली नंबर की कार भी शामिल थी। आरोपी अभी तक फरार चल रहे हैं और उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा। अब जानिए इस गोलीकांड की असल कहानी कहां से शुरू होती है।आगे पढ़िए..
गोलीबारी में शामिल युवक 29 मार्च की रात मसूरी रोड पर मौजूद Zen-G क्लब में थे। यहां उन्होंने बिल को लेकर स्टाफ से झगड़ना शुरू किया। जैसे-तैसे कर क्लब संचालकों ने दिल्ली से आए गुंडों को बाहर किया। इसके बाद 30 मार्च की सुबह जब क्लब के संंचालक क्लब बंद करके निकले तो नीचे गोलीबारी के आरोपी उनका इंतजार कर रहे थे। जोहरी गांव तक आते-आते माहौल बिगड़ गया था। दोनों गुटों के बीच आपसी विवाद शुरू हुआ और इसी विवाद में फायरिंग हो गई। इसी दौरान रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। गोली सीधे रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लग गई। गोलीकांड (Dehradun Jakhan firing) में शामिल दिल्ली नंबर की स्कॉर्पियो में सवार फरार चल रहे हैं। दूसरी फॉर्च्यूनर में सवार युवकों को हिरासत में लिया गया है।