Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के Udham Singh Nagar जिले के रुद्रपुर Rudrapur से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पांच सितारा होटल में एक महिला की लाश मिली है।
पांच सितारा होटल रेडिसन ब्लू (Radisson Blu) में संदिग्ध परिस्थितियों में दिल्ली की रहने वाली महिला की मौत हुई है। बताया गया है कि महिला अपने बिजनेस पार्टनर के साथ दिल्ली से आई थी। दोनों नैनीताल के कैंची धाम नीम करोली महाराज जी के दर्शन करने के लिए आए थे। देर रात होने के चलते रुद्रपुर रेडिसन होटल में दोनों ने रूम लिया था। महिला का नाम ज्योति शर्मा था। आगे पढ़िए
जिला अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक जब ज्योति शर्मा को उपचार के लिए हॉस्पिटल प्ले जाया गया, उसी वक्त ज्योति शर्मा की मौत हो चुकी थी। ज्योति शर्मा के पार्टनर अमित चौधरी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम के साथ पंतनगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। ज्योति शर्मा दिल्ली के लोदीपुर रोड की रहने वाली थीं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। Udham singh nagar के rudrapur में इस घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है।