Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: Dehradun police विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। एसएसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के कुल 30 पुलिस अधिकारियों के तबादले तत्काल प्रभाव से किए गए हैं।
इस फेरबदल में खासतौर पर तीन प्रमुख थानों के प्रभारी बदले गए हैं। प्रेमनगर, रायपुर और नेहरू कॉलोनी थानों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है। प्रेमनगर थाने की जिम्मेदारी अब नरेश राठौर को सौंपी गई है। रायपुर थाने में संजीत कुमार को भेजा गया है, वहीं नेहरू कॉलोनी थाने का प्रभारी मनोज नौटियाल को बनाया गया है। कुठालगेट चौकी प्रभारी के रूप में प्रवीण सैनी की नियुक्ति हुई है। धर्मावाला और आईटी पार्क चौकी सहित अन्य क्षेत्रों में भी नए अधिकारी तैनात किए गए हैं।