Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के Udham Singh Nagar में चल रहे Chaiti Fair के दौरान बाउंसरों द्वारा भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: BJP Worker Assaulted by Bouncers at Chaiti Fair in Udham Singh Nagar
उधमसिंह नगर: Udham Singh Nagar के प्रसिद्ध Chaiti Fair में बाउंसरों की दबंगई लगातार बढ़ती नज़र आ रही है। ताजा मामले में शुक्रवार रात एक भाजपा कार्यकर्ता के साथ कथित रूप से मारपीट कर दी गई, जिससे वह घायल हो गया।
BJP Worker Assaulted by Bouncers at Chaiti Fair in Udham Singh Nagar
जानकारी के अनुसार, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यालय मंत्री Dharmveer Pasi जब पार्किंग से अपना दोपहिया वाहन लेने पहुंचे, तो कर्मचारियों और बाउंसरों ने उनसे डबल पर्ची मांगी। इसका विरोध करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि 10-15 कर्मचारियों और बाउंसरों ने मिलकर धर्मवीर पासी को जबरन उठाकर पार्किंग के पीछे अंधेरे में ले जाकर लात-घूसों और डंडों से बेरहमी से पीटा। बाद में उन्हें बाहर धक्का देकर निकाल दिया गया।
अस्पताल में कराया गया इलाज
घटना के बाद घायल नेता ने राजकीय चिकित्सालय में मेडिकल कराकर उपचार कराया और पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले 2 अप्रैल को Sushma Devi नामक महिला के साथ भी महिला बाउंसरों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने 8 महिला बाउंसरों को गिरफ्तार किया था, हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई।आगे पढ़िए..
घटना के बाद राजनीतिक बवाल
जैसे ही घटना की जानकारी अन्य भाजपा नेताओं और Satendra Sharma को मिली, वे अपने समर्थकों के साथ मेले में पहुंच गए। उन्होंने बैरिकेडिंग लगाकर ठेकेदार और बाउंसरों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की। लगातार हो रही घटनाओं ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और नेताओं का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो हालात और बिगड़ सकते हैं।