UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन आज समाप्त होगा। रिजल्ट अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी होने की संभावना है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Board 10th-12th result 2026
रामनगर: उत्तराखंड बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए इंतजार अब खत्म होने वाला है। मूल्यांकन कार्य पूरा होते ही रिजल्ट की तैयारी तेज हो जाएगी और जल्द ही 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
Uttarakhand Board Result Expected Soon as Evaluation Ends Today
गौरतलब है कि इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी, ताकि समय पर रिजल्ट जारी किया जा सके। कॉपियों की जांच प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू हुई थी और राज्य भर के 29 केंद्रों पर चल रही थी। अधिकांश केंद्रों पर जांच कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। अब आज यानी 10 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन समाप्त हो रहा है। आगे पढ़िए
कुछ केंद्रों पर अंतिम चरण में जांच
जानकारी के अनुसार, ज्यादातर केंद्रों में कॉपी जांच का काम गुरुवार तक पूरा हो गया। वहीं, कुछ केंद्रों पर यह प्रक्रिया आज यानि शुक्रवार तक जारी रह सकती है। रामनगर केंद्र पर मूल्यांकन कार्य पूरी तरह समाप्त हो चुका है। पिछले साल उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट 19 अप्रैल को घोषित किया गया था। हालांकि, इस बार परीक्षा में थोड़ी देरी होने के कारण रिजल्ट अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी होने की संभावना जताई जा रही है।
मूल्यांकन के बाद शुरू होगी रिजल्ट तैयारी
बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी के अनुसार, 10 अप्रैल के बाद परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें डेटा संकलन, मार्क्स अपलोड और फाइनल रिजल्ट तैयार करने का काम किया जाएगा।