DAV PG College: देहरादून के DAV PG कॉलेज में छात्र संघ समारोह के दौरान हिंसा भड़क गई। लाइव शो के बीच एक छात्र पर चाकू से हमला हुआ। पढ़ें पूरी घटना।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Violence Erupts During College Fest in Dehradun
देहरादून: देहरादून के DAV PG College में आयोजित छात्र संघ समारोह के दौरान माहौल अचानक हिंसक हो गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच एक छात्र पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे पूरे परिसर में अफरातफरी और डर का माहौल बन गया।
Violence Erupts During College Fest in Dehradun
जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर करीब 12:30 बजे छात्र-छात्राएं हरियाणवी गायक Masoom Sharma के गानों पर मंच के सामने डांस कर रहे थे। तभी काली शर्ट पहने एक युवक अचानक भीड़ में घुसा और एक छात्र पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
घायल छात्र की हालत
हमले में घायल छात्र की पहचान गुजरात निवासी गौरव कुमार के रूप में हुई है, जो देहरादून में रहकर 12वीं की पढ़ाई कर रहा है। उसने बताया कि वह डांस कर रहा था, तभी एक अज्ञात युवक ने अचानक उस पर हमला कर दिया। उसके दाएं हाथ पर चार गहरे घाव आए हैं।आगे पढ़िए
इस घटना के तुरंत बाद घायल छात्र गौरव कुमार उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। इस हमले के बाद कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई छात्र-छात्राएं डर के कारण कार्यक्रम छोड़कर बाहर निकल गए। स्थिति बिगड़ती देख गायक Masoom Sharma ने भी अपना कार्यक्रम बीच में ही रोक दिया।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आरोपी युवक फरार बताया जा रहा है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।