Uttarakhand news: गढ़वाल में 2500 रुपये के लिए हुई मासूम पंकू की हत्या? जांच में चौंकाने वाले खुलासे

Rudraprayag के अगस्त्यमुनि क्षेत्र में मासूम पंकू की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। मामले में अब एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसने बच्चे को ढूंढने के नाम पर परिजनों से पैसे ठगे थे।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Rudraprayag murder case: Panku was murdered for Rs 2500 in Rudraprayag
Image: Panku was murdered for Rs 2500 in Rudraprayag

रुद्रप्रयाग: जनपद रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि क्षेत्र से सामने आए मासूम हत्याकांड ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। ग्राम बाड़व निवासी 5 वर्षीय मासूम पंकू की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर के साथ-साथ लोगों में भारी आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।

Panku was murdered for Rs 2500 in Rudraprayag

गौरतलब है कि अगस्त्यमुनि क्षेत्र का 5 वर्षीय मयंक उर्फ़ पंकू पुत्र विजय लाल बीते 11 दिनों से लापता था। परिजन लगातार उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन काफी खोजबीन के बाद बच्चे का शव घने जंगल में बरामद हुआ। इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया और लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया। बताया जा रहा है कि पंकू घर के आंगन से अचानक लापता हो गया था। वह अपनी मां के पीछे-पीछे घर से निकला था, लेकिन मां को इसकी भनक नहीं लग पाई। जब मां वापस लौटी तो पंकू घर में नहीं मिला, जिसके बाद खोजबीन शुरू की गई।

जांच के दौरान सामने आया ठगी का मामला

इस संवेदनशील मामले में जांच के दौरान एक चौंकाने वाला मोड़ सामने आया। जब परिजन अपने बच्चे की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे, तभी एक व्यक्ति ने खुद को मददगार बताकर बच्चे को ढूंढने का भरोसा दिलाया। आरोपी ने इस काम के बदले ₹2500 की मांग की, जिसे दुखी पिता ने उम्मीद में आकर उसे दे दिया। बाद में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने केवल ठगी की थी और उसकी बच्चे की तलाश से कोई लेना-देना नहीं था। आगे पढ़िए..

पुलिस की कार्रवाई: आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मोबाइल ट्रेसिंग के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है। उससे गहन पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी की भूमिका केवल ठगी तक सीमित है या वह इस पूरे मामले में किसी अन्य रूप में भी शामिल है। मामले में बच्चे के शव का पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच कराई जा चुकी है। अब रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे कई अहम खुलासे होने की संभावना है।
पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

मानवता पर सवाल, न्याय की मांग तेज

इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर मानवता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ मासूम की दर्दनाक मौत, तो दूसरी तरफ दुख की घड़ी में ठगी की घटना ने लोगों को अंदर तक झकझोर दिया है। क्षेत्रवासियों ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग तेज कर दी है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।