Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: Uttarakhand Board Result 2026: कहते हैं कुछ हासिल करने के लिए जी-तोड़ मेहनत करनी पड़ती है। तभी आप किसी भी लक्ष्य को पार पा सकेंगे।
मुश्किलें कितनी भी आएं, लेकिन निगाहें लक्ष्य पर रखने वाले को ही जीत नसीब होती है। ऐसी ही कहानी है देहरादून के सरखेत की रहने वाली साक्षी कोटवाल की। साक्षी कोटवाल का घर देहरादून में आई आपदा में तबाह हो गया था। 19 अगस्त 2022 को आपदा ने साक्षी के परिवार से बहुत कुछ छीन लिया था। जमीन बह गई, घर का सामान बह गया, पढ़ाई छूटने की नौबत तक आ गई थी। इन हालातों के बाद भी साक्षी ने हार नहीं मानी। आपदा के बाद परिवार ने केसरवाला में किराए का मकान लिया। इन्हीं मुश्किल हालातों के बीच साक्षी कोटवाल ने सफलता का परचम लहराया है। बोर्ड परीक्षा में साक्षी ने 94.60 फीसदी अंक हासिल किए हैं। आगे पढ़िए..