उत्तराखंड में बेकाबू हुए हाथी, दो लोगों को पटक-पटक कर मार डाला; इलाके में दहशत

Uttarakhand News: टांडा वन रेंज में जंगली हाथी के हमले से दो लोगों की मौत हो गई। एक मृतक की पहचान हो चुकी है जबकि दूसरे की शिनाख्त जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है और प्रशासन जांच में जुटा है।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Uttarakhand elephant attack: Wild Elephant Attack Kills Two in Uttarakhand
Image: Wild Elephant Attack Kills Two in Uttarakhand

नैनीताल: उत्तराखंड में मानव और वन्यजीवों के बीच टकराव के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा मामला लालकुआं के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत टांडा वन रेंज में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की जान चली गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल बन गया है।

Wild Elephant Attack Kills Two in Uttarakhand

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों व्यक्ति क्षेत्र में मौजूद थे, तभी अचानक एक जंगली हाथी वहां आ गया और उन पर हमला कर दिया। हाथी ने दोनों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना इतनी अचानक हुई कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। मृतकों में से एक की पहचान बांधो प्रजापति (लगभग 75 वर्ष), निवासी झारखंड के रूप में हुई है। वहीं दूसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। आगे पढ़िए..

पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। सीओ अमित कुमार सैनी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने वन विभाग से उचित मुआवजे की मांग की है। विभाग के अधिकारियों ने नियमानुसार सहायता देने का आश्वासन दिया है।
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे जंगल के आसपास सतर्क रहें और अकेले न जाएं। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।