Uttarakhand news: गढ़वाल में क्षेत्र पंचायत सदस्य ने युवक को मार डाला, 10 हजार के लिए ली जान; नदी में फेंकी लाश

Chamoli News: उत्तराखंड के चमोली में ₹10 हजार के लेन-देन को लेकर सूरज पुरोहित की हत्या कर शव अलकनंदा नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने 45 दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार किया।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand murder case: Man Killed Over Rs10 000 Dispute in Chamoli
Image: Man Killed Over Rs10 000 Dispute in Chamoli

चमोली: Uttarakhand के चमोली जिले में एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा हुआ है। पोखरी ब्लॉक के बमोथ गांव निवासी सूरज पुरोहित फरवरी महीने से लापता थे। करीब डेढ़ महीने बाद पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र तोपाल ने 10 हजार के लिए सूरज की हत्या की थी।

Man Killed Over ₹10,000 Dispute in Uttarakhand; Local Leader Arrested

दरअसल, बीते 10 मार्च को लंगासू क्षेत्र में अलकनंदा नदी किनारे एक अज्ञात शव मिला था। पहचान न होने के कारण पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद 24 मार्च को मृतक की पत्नी मंजू देवी ने थाना कर्णप्रयाग में अपने पति के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जब उन्हें शव की फोटो दिखाई, तो उन्होंने सूरज पुरोहित के रूप में पहचान की। इसके बाद मामला गुमशुदगी से हत्या में बदल गया। जांच के दौरान पुलिस ने सूरज के मोबाइल की लोकेशन खंगाली। अंतिम लोकेशन 15 फरवरी को नंदप्रयाग में मिली। यह भी पता चला कि सूरज वहां एक होटल में रह रहा था और आरोपी नरेंद्र तोपाल के संपर्क में था। इससे पुलिस का शक आरोपी की ओर गया। पुलिस ने आसपास के CCTV कैमरों की जांच की। 16 फरवरी की रात आरोपी नरेंद्र तोपाल अपने कमरे से एक सफेद कट्टे को कार की डिग्गी में रखते हुए दिखाई दिया। इसके बाद वह झूलाबगड़ पुल की दिशा में जाता नज़र आया। कुछ समय बाद वह लौटकर अपनी कार को साफ करता दिखा। इन गतिविधियों ने पुलिस के शक को पुख्ता कर दिया। आगे पढ़िए..

जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो नरेंद्र तोपाल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने मृतक सूरज पुरोहित से ₹10,000 उधार लिए थे। जब सूरज बार-बार अपने पैसे मांगने लगा तो दोनों के बीच तनाव बढ़ गया। यही विवाद आगे चलकर हत्या की वजह बना। उसने बताया कि 16 फरवरी की रात दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। इसी दौरान पैसों को लेकर झगड़ा हुआ और गुस्से में उसने सूरज की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की कोशिश की। उसने सूरज के शव को एक प्लास्टिक के कट्टे में भरा और Alaknanda River में झूलाबगड़ पुल से फेंक दिया। इसके साथ ही मृतक का मोबाइल और अन्य सामान भी नदी में बहा दिया गया ताकि पहचान न हो सके।
Surjeet Singh Panwar के अनुसार, तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और CCTV फुटेज के आधार पर इस जटिल मामले को सुलझाया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।