Uttarakhand: कैंची धाम पैदल यात्रा बनी काल, 200 मीटर गहरी खाई में गिरकर युवक की मौत

Nainital News: भवाली से कैंची धाम जा रहे युवक अनुराग बाजपेई की निगलाट के पास गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। पुलिस और SDRF ने रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Kainchi Dham accident: Youth Dies After Falling Into Gorge Near Kainchi Dham
Image: Youth Dies After Falling Into Gorge Near Kainchi Dham

नैनीताल: जनपद Nainital में कैंची धाम जा रहे एक युवक की गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और SDRF की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को खाई से बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

Youth Dies After Falling Into Gorge Near Kainchi Dham

जानकारी के अनुसार अनुराग बाजपेई (28) पुत्र कृष्ण कुमार बाजपेई निवासी मोसमद्दी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश सोमवार शाम करीब सात बजे भवाली से कैंची धाम की ओर पैदल जा रहा था। बताया जा रहा है कि जब वह निगलाट क्षेत्र के पास पहुंचा, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। आगे पढ़िए..

युवक के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एसडीआरएफ को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और कठिन परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद युवक को खाई से बाहर निकाला गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले हो चुकी थी मौत

रेस्क्यू के बाद युवक को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली लाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि युवक के सिर में गंभीर चोटें आई थीं और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद अस्पताल परिसर में भी माहौल गमगीन हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
एसएसआई आसिफ खान ने बताया कि मंगलवार को पंचनामा भरने और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।