Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
हल्द्वानी: Banbhoolpura की रहने वाली 27 वर्षीय निशा परवीन की शादी के महज छह दिन बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि उसके पति मोहम्मद एजाज ने दिल्ली में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
मृतका के परिजनों के अनुसार निशा की शादी 26 अप्रैल को Laxmanpuri इलाके में रहने वाले कारोबारी एजाज से हुई थी। बताया गया कि एजाज पर्स बनाने का कारोबार करता है। बेटी की खुशहाल जिंदगी के लिए परिवार ने शादी में फर्नीचर समेत कई घरेलू सामान भी उपहार में दिए थे। निशा के चाचा मुस्तकीम ने आरोप लगाया कि शादी के छह दिन बाद यानी 2 मई को एजाज ने उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बेड के अंदर छिपा दिया गया और आरोपी फरार हो गया। कुछ दिन बाद कमरे से बदबू आने पर पड़ोसियों को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। आगे पढ़िए..
मामले की जानकारी मिलने के बाद Delhi Police ने कार्रवाई करते हुए आरोपी एजाज को हिरासत में ले लिया। परिजनों को घटना की जानकारी 6 मई को दी गई, जिसके बाद परिवार तत्काल दिल्ली पहुंचा। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शनिवार को निशा का शव हल्द्वानी लाया गया, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद परिवार में गहरा शोक और आक्रोश का माहौल है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामले में अवैध संबंधों के एंगल से भी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि निशा की यह दूसरी शादी थी और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
बनभूलपुरा थानाध्यक्ष D.S. Fartyal ने बताया कि हत्या का मामला दिल्ली में दर्ज हुआ है, इसलिए पूरे मामले की जांच वहीं की पुलिस कर रही है। स्थानीय पुलिस भी आवश्यक समन्वय में सहयोग कर रही है।