उत्तराखंड: स्कॉर्पियो हटाने को लेकर खूनी बवाल, बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

उधम सिंह नगर के महुआखेड़ागंज में घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो हटाने को लेकर हुए विवाद में 70 वर्षीय अफजल अहमद की मौत हो गई। हमले में परिवार के पांच अन्य सदस्य भी घायल हुए हैं।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Mahuakheraganj Murder Case: Elderly Man Killed in Brutal Attack Over Parking Dispute
Image: Elderly Man Killed in Brutal Attack Over Parking Dispute

उधमसिंह नगर: Mahuakheraganj नगर पंचायत के मोहल्ला जामा मस्जिद क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घर के सामने खड़ी स्कॉर्पियो हटाने की बात कहने पर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो बाद में खूनी संघर्ष में बदल गई।

Elderly Man Killed in Brutal Attack Over Parking Dispute

जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर के काशीपुर में 70 वर्षीय Afzal Ahmad के घर में 9 जून को उनकी दो भतीजियों की शादी होनी है। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। आरोप है कि शादी का सामान उतारने के लिए उन्होंने पड़ोसी से घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो हटाने का अनुरोध किया था। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।

दबंगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से किया हमला

परिजनों के अनुसार शनिवार रात करीब 11:30 बजे आरोपितों ने परिवार पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में अफजल अहमद के सिर पर लोहे की रॉड लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में अफजल अहमद के अलावा उनके भतीजे कासम अली, अनीस अहमद, रिजवान, फुरकान और मसीतन भी घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अफजल अहमद को उच्च उपचार के लिए रेफर किया गया। आगे पढ़िए..

एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान तोड़ा दम

गंभीर हालत को देखते हुए अफजल अहमद को AIIMS Rishikesh भेजा गया। हालांकि डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद रविवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद Uttarakhand Police ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पैगा चौकी पुलिस के अनुसार मामले के आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

परिवार में पसरा मातम

जिस घर में कुछ दिनों बाद शहनाइयां बजने वाली थीं, वहां अब मातम का माहौल है। मृतक अपने पीछे पत्नी खातून और चार पुत्र—असलम, अकरम, मुकर्रम और आकिल—को छोड़ गए हैं। महुआखेड़ागंज के चेयरमैन Rizwan Ahmad ने अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।