ऊधम सिंह नगर के सिडकुल पंतनगर स्थित श्री दुर्गा फाइबर्स प्रोडक्ट्स कंपनी में 16 नाबालिग बाल श्रमिक मिलने के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: 16 Child Labourers Rescued from Pantnagar Factory FIR Registered
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के सिडकुल पंतनगर स्थित श्री दुर्गा फाइबर्स प्रोडक्ट्स कंपनी में नाबालिग बच्चों से कथित तौर पर बाल श्रम कराने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
16 Child Labourers Rescued from Pantnagar Factory, FIR Registered
जानकारी के अनुसार बीते 21 जून की रात बाल कल्याण समिति, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस की संयुक्त टीम ने कंपनी में निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान परिसर से 16 नाबालिग बच्चे मिले। जांच टीम के अनुसार, निरीक्षण के समय कंपनी के भीतर मौजूद बच्चों को कथित रूप से इमारत की छत पर भारी मशीनों के पीछे और थर्माकोल के कट्टों के बीच छिपाने का प्रयास किया गया था।
बयान और काउंसलिंग के बाद दर्ज हुई FIR
बाल कल्याण समिति के सदस्य गौरव तागरा की ओर से दी गई शिकायत के अनुसार, बरामद किए गए बच्चों में से पांच नाबालिगों की काउंसलिंग और बयान 1 जुलाई को बाल कल्याण समिति के समक्ष दर्ज किए गए। आगे पढ़िए..
समिति का कहना है कि बच्चों के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कंपनी में बाल श्रम कराए जाने की पुष्टि होने पर पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
पंतनगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर श्री दुर्गा फाइबर्स प्रोडक्ट्स के खिलाफ बाल श्रम से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूरे मामले की विस्तृत विवेचना की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। भारत में नाबालिग बच्चों से प्रतिबंधित कार्यों में श्रम कराना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति या संस्थान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई, जुर्माना और कारावास का प्रावधान है।