देहरादून के दून अस्पताल में बच्चे द्वारा चॉकलेट का रैपर जमीन पर फेंकने के बाद महिला सफाईकर्मी और मरीज के बीच विवाद हो गया। पीड़िता ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। अस्पताल प्रशासन ने जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया है।
-
राज्य समीक्षा डेस्क
-
Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: Dispute Between Patient and Staff at Doon Hospital
देहरादून: दून अस्पताल में रविवार को एक मामूली घटना ने बड़े विवाद का रूप ले लिया। ओपीडी बिल्डिंग के रेडियोलॉजी विभाग में अल्ट्रासाउंड कराने आई एक महिला मरीज और महिला सफाईकर्मी के बीच तीखी बहस हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर सुरक्षाकर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा।
Dispute Between Patient and Staff at Doon Hospital
पीड़िता ज्योति द्वारा अस्पताल प्रबंधन को दी गई शिकायत के अनुसार, वह अपने बच्चे के साथ अस्पताल पहुंची थीं। इसी दौरान उनके बच्चे ने चॉकलेट खाने के बाद उसका रैपर जमीन पर फेंक दिया। महिला का कहना है कि उन्होंने तुरंत रैपर उठाकर साफ कर दिया, लेकिन इसके बावजूद वहां मौजूद महिला सफाईकर्मी नाराज हो गई और कथित रूप से ऊंची आवाज में बहस करने लगी। आरोप है कि सफाईकर्मी ने अपशब्द कहे, जान से मारने की धमकी दी और अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। आगे पढ़िए..
सुरक्षाकर्मियों ने संभाली स्थिति
विवाद बढ़ने पर अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराकर स्थिति पर नियंत्रण पाया। घटना के बाद मरीज की ओर से लिखित शिकायत अस्पताल प्रशासन को सौंप दी गई। मामले पर सफाईकर्मियों के सुपरवाइजर ने बताया कि संबंधित महिला सफाईकर्मी की ड्यूटी बदली जाएगी। वहीं अस्पताल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है ताकि तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जा सके।
चिकित्सा अधीक्षक ने दिए जांच के निर्देश
दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि मरीज की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि जांच में संबंधित सफाईकर्मी दोषी पाई जाती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा।