देहरादून: विकासनगर में बंद कमरे से चली गोली, युवक की मौत.. महिला गंभीर घायल

देहरादून के विकासनगर स्थित कल्याणपुर इलाके में बंद कमरे से गोली चलने की घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद कर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Vikasnagar Gunshot Case: Man Found Dead Woman Critical After Gunshot Incident in Dehradun
Image: Man Found Dead Woman Critical After Gunshot Incident in Dehradun

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कल्याणपुर इलाके में बुधवार सुबह एक घर से गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो घर अंदर से बंद मिला। जब पुलिस खिड़की की जाली तोड़कर अंदर पहुंची तो कमरे का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए। कमरे के अंदर एक युवक मृत अवस्था में पड़ा था, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल मिली।

Man Found Dead, Woman Critical After Gunshot Incident in Dehradun

विकासनगर के क्षेत्राधिकारी (सीओ) विवेक कुटियाल ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब 10:15 बजे गोली चलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि घर अंदर से बंद था। इसके बाद पुलिस ने खिड़की की जाली तोड़कर घर में प्रवेश किया। अंदर एक पुरुष और एक महिला खून से लथपथ पड़े मिले। महिला की सांसें चल रही थीं, जबकि पुरुष की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

मौके से तमंचा बरामद, फॉरेंसिक टीम जुटी जांच में

पुलिस ने घटनास्थल से एक तमंचा भी बरामद किया है। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घायल महिला इस घर में किराए पर रहती थी। पुलिस ने घटना की सूचना महिला के पति और परिजनों को दे दी है।

मृतक की पहचान नहीं, सभी पहलुओं पर जांच

पुलिस के अनुसार, मृत व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि गोली कैसे चली, दोनों के बीच क्या संबंध था और घटना के पीछे की असली वजह क्या है। पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट, साक्ष्यों और जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।