रुद्रप्रयाग: तुंगनाथ में बिगड़ी 45 वर्षीय व्यक्ति की तबीयत, बेहोशी की हालत में DDRF ने किया रेस्क्यू

Tungnath Rescue: तुंगनाथ के होटल में चमोली निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति अचानक बेहोश हो गए। DDRF टीम ने ऑक्सीजन और प्राथमिक उपचार देकर स्ट्रेचर से चोपता पहुंचाया।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Tungnath Rescue: Tungnath Tourist Falls Ill DDRF Team Carries Him to Safety
Image: Tungnath Tourist Falls Ill DDRF Team Carries Him to Safety

रुद्रप्रयाग: तुंगनाथ-चंद्रशिला क्षेत्र में बुधवार को एक व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, चमोली निवासी 45 वर्षीय दिनेश सिंह तुंगनाथ स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और वह बेहोश हो गए। होटल स्वामी ने तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दी।

Tungnath Tourist Falls Ill, DDRF Team Carries Him to Safety

घटना की जानकारी मिलते ही DDRF की टीम तत्काल तुंगनाथ पहुंची। मौके पर पहुंचने पर जवानों को दिनेश सिंह बेहोशी की हालत में मिले। रेस्क्यू टीम ने बिना देरी किए उन्हें ऑक्सीजन उपलब्ध कराई और प्राथमिक उपचार दिया। प्राथमिक सहायता देने के बाद DDRF जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से दिनेश सिंह को स्ट्रेचर के जरिए तुंगनाथ से नीचे चोपता पहुंचाया। तुंगनाथ क्षेत्र की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच बीमार व्यक्ति को सुरक्षित नीचे लाना रेस्क्यू टीम के लिए चुनौतीपूर्ण था। चोपता पहुंचने के बाद स्थानीय वाहन की मदद से उन्हें आगे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ भेजा गया। आगे पढ़िए..

DDRF की तत्परता और स्थानीय लोगों के सहयोग से दिनेश सिंह को समय रहते सुरक्षित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जा सका। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने घटना की जानकारी दी। रेस्क्यू टीम की त्वरित कार्रवाई से बीमार व्यक्ति को प्राथमिक सहायता मिलने के साथ ही समय पर अस्पताल पहुंचाया गया।

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

तुंगनाथ और चंद्रशिला क्षेत्र की ऊंचाई और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए यहां जाने वाले यात्रियों को अपनी स्वास्थ्य स्थिति का ध्यान रखना चाहिए। तबीयत खराब महसूस होने पर तुरंत होटल संचालक, स्थानीय प्रशासन या रेस्क्यू टीम को सूचना देनी चाहिए।