उत्तराखंड: गैस प्लांट कॉलोनी में आदि राणा की हत्या, विवाद खत्म करने के बहाने बुलाया था घर.. फिर चली गोली

गैस प्लांट कॉलोनी में आदि राणा की हत्या को पुलिस की प्रारंभिक जांच में अचानक हुए विवाद के बजाय सुनियोजित वारदात माना जा रहा है। आरोप है कि पुराने विवाद को खत्म करने के बहाने आदि राणा को घर बुलाया गया और वहां गोली मार दी गई।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Adi Rana murder case: Adi Rana Murder Youth Shot Dead in Gas Plant Colony
Image: Adi Rana Murder Youth Shot Dead in Gas Plant Colony

देहरादून: गैस प्लांट कॉलोनी में आदि राणा की हत्या को पुलिस की प्रारंभिक जांच में अचानक हुए विवाद के बजाय सुनियोजित वारदात माना जा रहा है। आरोप है कि पुराने विवाद को खत्म करने के बहाने आदि राणा को घर बुलाया गया और वहां गोली मार दी गई।

Adi Rana Murder: Youth Shot Dead in Gas Plant Colony

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, आदि राणा और लकी पंडित के बीच कुछ समय पहले विवाद हुआ था। बाद में दोनों पक्षों के बीच मामला शांत हो गया था। गुरुवार देर शाम भी आदि राणा के एक दोस्त का शराब की दुकान के पास लकी पंडित से विवाद हुआ था। आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया। इसके बाद आरोप है कि आदि राणा को फोन कर पुराना विवाद खत्म करने और बैठकर बातचीत करने के लिए बुलाया गया। उसे चाय पीने के लिए घर आने को कहा गया। भरोसा कर आदि राणा अनिल पंडित के घर पहुंच गया।

तमंचा देखकर आदि ने किया सवाल, फिर चली गोली

जांच में सामने आया है कि घर पहुंचने के बाद आदि राणा ने लकी पंडित के पास तमंचा देखा और इस बारे में सवाल किया। बताया जा रहा है कि अनिल पंडित की ओर से कहा गया कि लकी 24 घंटे तमंचा रखता है। आरोप है कि आदि राणा ने तमंचा अंदर रखने के लिए कहा। इसी दौरान लकी पंडित ने कथित तौर पर उस पर फायर कर दिया। गोली लगने से आदि राणा गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर पड़ा। घटना के समय आदि राणा के कुछ दोस्त भी आसपास मौजूद बताए जा रहे थे। आगे पढ़िए..

उनके मुताबिक, कुछ देर पहले तक बातचीत के जरिए विवाद खत्म करने की बात हो रही थी, लेकिन अचानक गोली चलने से वे भी सकते में आ गए।

हत्या के बाद पुलिस को बताई गई अलग कहानी

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आरोपितों की ओर से घटना को अलग रूप देने का प्रयास किए जाने की बात सामने आई है। आरोप है कि पुलिस को फोन कर बताया गया कि आदि राणा अपने साथियों के साथ हथियार लेकर आया था और छीना-झपटी के दौरान उसे गोली लग गई। हालांकि, पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद की जांच में घटनाक्रम को लेकर अलग तथ्य सामने आने की बात कही गई है। इसी आधार पर पुलिस हत्या को सुनियोजित वारदात के एंगल से भी जांच रही है।

घायल आदि को अस्पताल ले जाने की दोस्त ने की थी गुहार

आदि राणा के दोस्तों ने पुलिस को घटना से जुड़ी अहम जानकारी दी है। बताया गया कि गोली लगने के बाद आदि की सांस चल रही थी। इसी दौरान उसके एक दोस्त ने अनिल पंडित से हाथ जोड़कर आदि को अस्पताल पहुंचाने की गुहार लगाई। दोस्त ने कहा कि आदि को समय पर अस्पताल ले जाया जाए तो उसकी जान बच सकती है और उसने अपनी गाड़ी की चाबी देने की भी बात कही। आरोप है कि इस पर अनिल पंडित ने कथित तौर पर कहा कि अब पुलिस आकर ही उसे ले जाएगी। पुलिस अब घटनास्थल पर मौजूद लोगों, पुराने विवाद और घटना से पहले हुई बातचीत समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हत्या की वास्तविक वजह और घटनाक्रम को लेकर पुलिस की विस्तृत जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।