दिवाली पर उत्तराखंड के पांच पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं, देहरादून समेत मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है।
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Update 8 November 2026
देहरादून: उत्तराखंड में दिवाली के दौरान मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने 8 और 9 नवंबर को प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके चलते पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
Uttarakhand Weather Update 8 November 2026
मौसम विभाग के अनुसार, 8 और 9 नवंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। आगे पढ़िए..
वहीं, 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। इसके अलावा पर्वतीय घाटियों में कुछ स्थानों पर कोहरा छाने की भी संभावना जताई गई है।
देहरादून समेत मैदानी इलाकों में मौसम रहेगा शुष्क
पहाड़ी जिलों में मौसम बदलने के संकेतों के बीच देहरादून समेत प्रदेश के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। देहरादून में इन दिनों तेज धूप खिल रही है, जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिवाली के दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम की स्थिति अलग रह सकती है।